एकलव्य स्कूल की नाबालिग छात्राओं से बैड टच, सामूहिक शिकायत के बाद अश्लील हरकत करने वाला म्यूजिक टीचर अभिषेक गिरफ्तार
Bad touch with minor girl students of Eklavya school, music teacher Abhishek arrested for doing obscene act after mass complaint
बलरामपुर : छत्तीसगढ़ के बलरामपुर में छात्राओं से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी शिक्षक अभिषेक मिश्रा को गिरफ्तार किया गया है. नाबालिग छात्राओं के साथ अनुचित तरीके से बैड टच करते हुए छेड़छाड़ करने के बारे में स्कूल के प्राचार्य ने ही पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी. जिसके बाद पुलिस ने कार्यवाही करते हुए आरोपी शिक्षक अभिषेक मिश्रा को गिरफ्तार किया है. यह मामला कुसमी थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय कुसमी के अतिथि शिक्षक संगीत अभिषेक मिश्रा के द्वारा स्कूल की नाबालिग छात्राओं के साथ बैड टच करते हुए अश्लील बातचीत की जाती थी. लगातार छेड़छाड़ से परेशान छात्राओं ने इसकी शिकायत प्राचार्य रामाधार सिंह से की. शिक्षक से इस बारे में जब प्राचार्य ने पूछताछ की तब शिक्षक ने उनसे भी विवाद किया. बताया जा रहा है कि इसी शिक्षण सत्र में शिक्षक की अतिथि शिक्षक के रूप में नियुक्ति हुई है.
प्राचार्य ने इसकी शिकायत शिक्षा विभाग के अधिकारियों और प्रशासनिक अधिकारियों तक पहुंचाई. बलरामपुर कलेक्टर राजेंद्र कटारा से भी छात्राओं ने लिखित शिकायत की थी. शिकायत में कुल 28 छात्राओं के हस्ताक्षर शामिल थे. शिकायत मिलने पर कलेक्टर राजेंद्र कटारा ने इसे गंभीरता से ले तत्काल प्रशासन एवं महिला एवं बाल विकास विभाग की टीम गठित की और जांच के लिए आवासीय विद्यालय में भेजा. कुसमी तहसीलदार रॉकी एक्का और महिला एवं बाल विकास विभाग की टीम ने मामले की जांच के लिए एकलव्य स्कूल कुसमी का दौरा किया.
जांच की प्रक्रिया में छात्राओं के बयान लिए गए. सातवीं कक्षा से लेकर दसवीं कक्षा में पढ़ने वाली पांच छात्राओं ने अपने बयान में संगीत शिक्षक अभिषेक मिश्रा के द्वारा अश्लील बातचीत करने और बैड टच करने की बात बताई. छात्राओं के मुताबिक क्लास के अलावा स्कूल बस में भी उनके साथ छेड़छाड़ किया गया.
छपरा में बताया कि 25 अगस्त को स्कूल के कार्यक्रम के लिए शामिल होने बस से भेलवाडीह गए थे. इस दौरान भी शिक्षक अभिषेक मिश्रा ने बस में उनके साथ छेड़छाड़ की. घटना की गवाही बस में मौजूद दो अन्य शिक्षिकाओं और एक शिक्षक ने भी की.
प्राचार्य रामधार सिंह की शिकायत पर शिक्षक अभिषेक मिश्रा के खिलाफ स्कूल की नाबालिग छात्राओं के साथ छेड़छाड़ करने पर थाना कुसमी में अपराध क्रमांक 73/2025 धारा –74,बीएनएस 7,8 पॉक्सो एक्ट का अपराध दर्ज किया गया। आरोपी शिक्षक अभिषेक मिश्रा पिता सुनील मिश्रा उम्र 34 साल निवासी केदारपुर मट्ठी रोड़ अंबिकापुर सरगुजा को अंबिकापुर से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. आरोपी को पॉक्सो एक्ट रामानुजगंज के अदालत में पेश कर न्यायिक रिमांड में भेज दिया गया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



