पटाखे फोड़ने से मना किया तो ले ली जान, बर्थडे ब्वॉय बना किलर, पुलिस ने 12 घंटे के भीतर तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार
Birthday boy turned killer when he was stopped from bursting crackers, police arrested three accused within 12 hours
धमतरी : पटाखा फोड़ने से मना करने और मामूली बात को लेकर तीन युवकों ने मिलकर एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गए. घटना की खबर लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पड़ताल करते हुए हत्या के तीनों फरार आरोपितों को शुक्रवार काे 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. इस घटना से वार्डवासियों में दहशत का माहौल है.
मिली जानकारी के मुताबिक पीड़ित गणेश माली उम्र 40 साल पुत्र कल्याण माली महिमासागर वार्ड ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि पांच जून की रात करीब 11 बजे उनका छोटा भाई नरेश माली उम्र 36 साल पुत्र कल्याण माली महिमासागर वार्ड धमतरी अपने घर के अंदर परिवार के साथ सोया हुआ था. तभी हेमंत, दिनेश, प्रदीप मोहल्ले में नरेली माली के घर के पास 3 युवक जन्म दिन मना रहे थे. साथ ही साथ पटाखे भी फोड़ रहे थे. पटाखा की आवाज सुनकर नरेश ने अपने घर से बाहर निकला और तीनों युवकों को फटाका फोड़ने से मना किया और दूसरी जगह जाकर पटाखा फोड़ने की बात कही. क्योंकि उनके घर में छोटे बच्चे सोए है, जो पटाखा की तेज आवाज से परेशान हो रहे हैं.
इस बात को लेकर तीनों युवकों ने वाद विवाद करते हुए मारपीट शुरु कर दिया, तभी हेमंत उर्फ पांगड़ू ने अपने पास रखे चाकू से मृतक के सीने में बायी ओर एक बार जोरदार वार किया. जिससे नरेश माली वहीं पर गिर गया. इसके बाद घटना को अंजाम देने के बाद तीनों युवक वहां से फरार हो गए.
इधर नरेश के स्वजनों ने उन्हें नाजुक हालत में इलाज के लिए जिला अस्पताल धमतरी ले गए. जहां डाक्टरों ने युवक की नाजुक हालत को देखकर रेफर कर दिया. स्वजन उन्हें बेहतर इलाज के लिए शहर के प्राइवेट अस्पताल ले गए. जहां डाक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया.
घटना की रिपोर्ट मृतक के स्वजनों ने थाना सिटी कोतवाली में पहुंचकर दर्ज कराई. घटना की खबर लगते ही थाना प्रभारी कोतवाली व टीम आरोपितों को पकड़ने में जुट गई. तकनीकी सबूतों और मुखबिर की खबर के आधार पर आरोपित युवकों को पुलिस ने जहां छिपे थे. वहां से अलग-अलग जगहों से गिरफ्तार किया.
पूछताछ में आरोपितों ने कत्ल करना कबूल किया। आरोपित हेमंत सोम उम्र 19 साल महिमा सागर वार्ड मैला गड्ढा पारा धमतरी, प्रदीप साहू उम्र 19 साल महिमा सागर वार्ड मैला गड्ढा पारा धमतरी और दिनेश सोम उम्र 26 साल महिमा सागर वार्ड मैला गड्ढा पारा धमतरी के खिलाफ जुर्म दर्ज कर तीनों आरोपितों को पुलिस ने जेल भेज दिया है.
इस घटना से वार्डवासियों में दहशत है. तीनों आरोपितों को पकड़ने में थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश मरई, उपनिरीक्षक लक्ष्मीकांत शुक्ला, सउनि हेमंत ध्रुव, आरक्षक रघुराज कर्श, संजय पति, डायमंड यादव, भूपेन्द्र पदमशाली, अंशुल सालुंके का विशेष योगदान रहा.
आरोपियों का नाम
01 हेमंत सोम पिता सुरेश सोम उम्र 19 साल पता महिमा सागर वार्ड मैला गड्ढा पारा धमतरी, जिला धमतरी (छ.ग.)
02 प्रदीप साहू पिता स्व राजेश साहू उम्र 19 सालपता महिमा सागर वार्ड मैला गड्ढा पारा धमतरी, जिला धमतरी (छ.ग.)
03 दिनेश सोम पिता सुरेंद्र सोम उम्र 26 साल पता महिमा सागर वार्ड मैला गड्ढा पारा धमतरी, जिला धमतरी (छ.ग.)
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
ttps://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



