बजट-फ्रेंडली, अगर आप माइलेज-किंग और भरोसेमंद बाइक की तलाश में हैं, तो 68,767 में लॉन्च हुई होंडा की आपके लायक ये गाड़ी

Budget-friendly, if you are looking for a mileage-king and reliable bike, then this Honda bike launched at Rs 68,767 is worth it for you

बजट-फ्रेंडली, अगर आप माइलेज-किंग और भरोसेमंद बाइक की तलाश में हैं, तो 68,767 में लॉन्च हुई होंडा की आपके लायक ये गाड़ी

होंडा इंडिया ने अपनी सबसे किफायती मोटरसाइकिल 2025 शाइन 100  को भारत में लॉन्च कर दिया है. यह नई बाइक 68,767 रुपये (एक्स-शोरुम) की शुरुआती कीमत पर आई है. जो पुराने मॉडल से मामूली महंगी है. नई शाइन 100 में OBD2B कंप्लायंट इंजन और नए ग्राफिक्स दिए गए हैं. जिससे यह और भी आकर्षक हो गई है. आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं.
नए अपडेट और खास फीचर्स
2025 शाइन 100 (2025 Shine 100) में OBD2B कंप्लायंट इंजन मिलते हैं. जिसे नए उत्सर्जन नियमों के अनुरुप बनाया गया है. इसमें नए स्टिकर्स और ग्राफिक्स दिए गए हैं. जिससे इसकी स्टाइल में हल्का बदलाव देखने को मिलता है. इसमें मिलने वाला 100cc सिंगल-सिलेंडर एयर-कूल्ड इंजन 7.61bhp की पावर और 8.05Nm का टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है. इसके साथ 4-स्पीड गियरबॉक्स मिलता है. जो स्मूद राइडिंग के लिए काफी बेहतरीन है.


2025 शाइन 100 (2025 Shine 100) में मिलने वाले फीचर्स की बात करें तो इसमें हैलोजन हेडलाइट और बल्ब टर्न इंडिकेटर्स, ट्विन-पॉड इंस्ट्रूमेंट कंसोल, सेफ्टी बढ़ाने के लिए साइड-स्टैंड सेंसर मिलते हैं. इसके अलावा कंबाइंड ब्रेकिंग सिस्टम (CBS) दिया गया है, जो बेहतर ब्रेकिंग परफॉर्मेंस को बेहतर बनाता है.
लॉन्च और डिलीवरी डिटेल्स
2025 शाइन 100 (2025 Shine 100) का सिर्फ एक वैरिएंट उपलब्ध होगा. ये बाइक कुल 5 कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगी. इसकी बुकिंग सभी होंडा डीलरशिप पर शुरू हो गई है. डिलीवरी की बात करें तो इसकी डिलीवरी अप्रैल 2025 के पहले हफ्ते से शुरु होगी.
हीरो स्प्लेंडर और TVS Radeon को देगी टक्कर
होंडा Shine 100 भारतीय बाजार में Hero Splendor और TVS Radeon जैसी बाइक्स को कड़ी टक्कर दे रही है. 2023 में लॉन्च होने के बाद से ही Shine 100 ने एंट्री-लेवल कम्यूटर सेगमेंट में हीरो मोटोकॉर्प का मार्केट शेयर कम कर दिया था. खासकर टियर 2 और टियर 3 शहरों में इस बाइक को शानदार रिस्पॉन्स मिला. अब 2025 Shine 100 के लॉन्च के साथ होंडा इस सेगमेंट में अपनी पकड़ और मजबूत करने की तैयारी में है.
अगर आप एक बजट-फ्रेंडली, माइलेज-किंग और भरोसेमंद बाइक की तलाश में हैं. तो होंडा शाइन 100 आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकती है. इसके शानदार फीचर्स और होंडा की विश्वसनीयता इसे एक दमदार कम्यूटर बाइक बनाते हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI