सीबीआई का बड़ा एक्शन, डाक विभाग के 4 अधिकारी-कर्मचारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, होटल ताज में CBI ने रंगे हाथों पकड़ा, मचा हड़कंप
CBI takes major action; four postal department officials and employees arrested red-handed while accepting bribes; CBI arrests them at Hotel Taj, causing uproar
बीजापुर : छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग के बीजापुर नगर में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई ) ने बीती देर रात भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ताज होटल में छापा मारा है. इस दौरान डाक विभाग से जुड़े चार कर्मचारियों को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया. सीबीआई की टीम ने आरोपितों के पास से नकद रुपए बरामद किए. मामले को लेकर डाक विभाग सहित शहर में हड़कंप मचा हुआ है
छत्तीसगढ़ डाक परिमंडल के बस्तर संभाग, जिला बीजापुर से CBI ने शास्त्री कुमार पैंकरा उपसंभागीय निरीक्षक (डाक)SDI (P) बीजापुर, मालौथ शोभन और अम्बेडकर सिंह डाक अधिदर्शक (Mail Overseer) मद्देड़, भोपालपट्टनम, आवापल्ली और बीजापुर के साथ ही ग्रामीण डाक सेवक (ABPM) संतोष एंड्रिक को भ्रष्टाचार में शामिल होने के कारण रंगे हाथों पकड़ा है.
दुगोली के ब्रांस पोस्टमास्टर रविंद्र ने बताया कि उनकी ज्वाइनिंग साल 2023 में हुई थी. उस दौरान उनसे 5000 रुपये लिए गए. अभी भी कई लोग की ज्वाइनिंग हो रही है. सभी से कम से कम 5 से 15 हजार रुपये लिए गए. ज्वाइनिंग, रिलीविंग और ट्रांसफर के लिए 15 हजार रुपये देने पड़ते हैं. यहां से 37 लोग रिलीव हुए. सभी से पैसे लिए गए. शास्त्री कुमार पैंकरा उपसंभागीय निरीक्षक (डाक) सबसे पैसे लेते हैं. रविंद्र ने बताया कि अभी कई लोगों की ज्वाइनिंग हो रही है, उनसे भी पैसे लिया जाएगा. शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि यह पूरा गोरखधंधा बीते दो साल से लगातार चल रहा है. पैसे नहीं देने पर कोई काम नहीं किया जाता है.
दूसरे शिकायतकर्ता जी चंदूलाल ने आरोप लगाया कि एक महीने की छुट्टी स्वीकृत कराने के लिए भोपालपटनम एसडीआई ने 15 हजार रुपये की मांग की थी. मुझ से 12 हजार रुपये ले लिए. बाद में SDI(P) शास्त्री ने ₹15 हजार की मांग की.
पीड़ितों का कहना है कि डर और दबाव के कारण अब तक कई लोग सामने नहीं आ पाए थे, लेकिन अब एकजुट होकर शिकायत दर्ज कराई जा रही है. शिकायतकर्ताओं के मुताबिक अब तक 36 से 40 कर्मचारियों से ₹15 से ₹20 हजार तक की अवैध वसूली की जा चुकी है.
सभी चारों आरोपियों से बंद कमरे में पूछताछ चल रही है. रायपुर से ACB टीम, सीबीआई और लोकल पुलिस की मदद से यह पूछताछ की जा रही है. पकड़े गए आरोपितों में पोस्ट ऑफिस सब डिवीजन इंस्पेक्टर (एसडीआई) शास्त्री कुमार पैंकरा के साथ ही मलोत शोभन, अंबेडकर सिंह और संतोष एंड्रिक शामिल हैं. सीबीआई की टीम चारों आरोपितों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. CBI अब पूरे मामले की गहन जांच कर रही है. आशंका जताई जा रही है कि इस गिरोह में और भी अधिकारी-कर्मचारी शामिल हो सकते हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



