कार और बाइक की टक्कर, 2 युवकों की गई जान, 4 लोग घायल, इधर हाइवा ने बाइक सवार को कुचला, मौके पर दर्दनाक मौत

Car and bike collided, 2 youths died, 4 people were injured, here a Hiva crushed a bike rider, painful death on the spot

कार और बाइक की टक्कर, 2 युवकों की गई जान, 4 लोग घायल, इधर हाइवा ने बाइक सवार को कुचला, मौके पर दर्दनाक मौत

कार और बाइक की टक्कर, 2 युवकों की गई जान

कोरबा : छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में कार और बाइक की टक्कर में 2 लोगों की मौत हो गई. वहीं, 4 लोग घायल हो गए. जिनमें एक की हालत नाजुक है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरुकर दी है. यह मामला उरगा थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक भैसमा मोड़ चिकनी पाली में हुई इस घटना में कार ने पहले बाइक सवारों को टक्कर मारी और फिर सड़क किनारे रखे ईंटों के ढेर से टकरा गई. कार भैसमा की तरफ से आ रही थी. जबकि बाइक कोरबा से भैसमा की तरफ जा रही थी.  घायलों में ईंट के ढेर के पास खड़ा युवक भी घायल हुआ है. स्थानीय लोगों का कहना है कि कार की रफ्तार तेज थी जिससे हादसा हुआ.
हादसे के बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई.  पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया. हादसे में निरजन यादव उम्र 35 साल और एक अन्य व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई. चार घायलों का इलाज जारी है. जिनमें एक की हालत नाजुक है.
इको कार में करतला क्षेत्र के साजापानी निवासी दुर्गा प्रसाद, संतोष महंत और निरजन यादव सवार थे. बाइक पर केरवाद्वारी निवासी रंजीत कुमार, सरोज कुमार और घसनिन बाई सफ़र कर रहे थे. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB

हाइवा ने बाइक सवार को कुचला, मौके पर दर्दनाक मौत

रायपुर : रायपुर जिला में महानदी से रेत का अवैध खनन और परिवहन जानलेवा साबित हो रहा है. नगर पंचायत समोदा में मंगलवार देर शाम रेत से भरे हाइवा की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई. इस हादसे से गुस्साए ग्रामीण शासन-प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए धरने पर बैठ गए हैं.
मृतक युवक ग्राम परसदा का रहने वाला बताया जा रहा है. जो समोदा से अपने गांव वापस जा रहा था. इसी दौरान रेत से भरे बेमेतरा पासिंग हाइवा वाहन ने युवक को चपेट में ले लिया. जिससे उसकी मौत हो गई. घटना से गुस्साए लोग हाइवा के सामने धरने पर बैठ गए. ग्रामीणों ने कहा कि शिकायत के बाद भी अवैध रेत खनन और परिवहन पर कार्रवाई नहीं हो रही है. इसके चलते रेत माफियाओं के हौसले बुलंद है. हादसे की खबर पर आरंग पुलिस मौके पर पहुंची है और हालत पर काबू पाया.
लोगों का कहना है कि समोदा का मुख्य मार्ग सकरा है और सड़क किनारे दुकानदारों का अतिक्रमण है. शाम होने के बाद से यहां से रेत का अवैध परिवहन शुरू हो जाता है. बेमेतरा, बलौदाबाजार, कवर्धा जैसे बड़े जिलों से भारी वाहन इस मार्ग पर रेत लेकर गुजरते हैं. जिससे आए दिन यहां हादसे होते रहते हैं.
लोगों का कहना है कि इन दिनों एक तरफ जहां प्रदेश सरकार सुशासन तिहार मनाकर जनता की समस्याओं का निराकरण करने का दावा कर रही है. वहीं दूसरी तरफ आरंग क्षेत्र में महानदी से रेत के अवैध उत्खनन और परिवहन प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़ा कर रही है. राजस्व विभाग लगातार शिकायत के बाद भी आरंग क्षेत्र में रेत के अवैध खनन और परिवहन पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रही है. जिससे रेत माफियाओं के हौसले बुलंद है. शासन के नियमानुसार शाम 06 बजे से सुबह 6 बजे तक रेत उत्खनन प्रतिबंधित है. इसके बाद भी दिन की अपेक्षा रात में रेत का अवैध उत्खनन और परिवहन बड़ी तादाद में हो रहा है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB