ईडी की कार्रवाई के खिलाफ प्रदेश समेत गरियाबंद और बिलासपुर में कांग्रेस का गुस्सा फूटा, भाजपा और ईडी का पुतला जलाकर किया विरोध प्रदर्शन
Congress's anger erupted against ED's action in Gariaband and Bilaspur including the state, protested by burning effigies of BJP and ED
गरियाबंद : गरियाबंद: प्रदेशभर में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की कार्रवाई के खिलाफ आज कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन किया. गरियाबंद में शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रेम सोनवानी के नेतृत्व में तिरंगा चौक पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा और ईडी का पुतला दहन कर अपना आक्रोश जताया.
शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रेम सोनवानी ने कहा कि भाजपा, कांग्रेस नेताओं को ईडी का डर दिखाकर दबाना चाहती है. लेकिन कांग्रेस इसके खिलाफ डटकर खड़ी रहेगी. उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा बस्तर में लोहा निकालने के लिए फैक्ट्री लगवाने जा रही है. जिसका विरोध कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कवासी लखमा, दीपक बैज और अन्य नेता कर रहे थे. इसी वजह से भाजपा ने ईडी का सहारा लेकर कवासी लखमा को जेल भिजवा दिया और दीपक बैज के घर की रेकी करवाई जा रही है.
कांग्रेस नेताओं ने इसे बस्तर की आवाज दबाने का प्रयास बताते हुए कहा कि वे इस तरह की कार्रवाइयों से डरने वाले नहीं हैं और जनता के हक के लिए संघर्ष जारी रहेगा।कार्यक्रम में ये रहे उपस्थित- संजय नेताम, प्रेम सोनवानी, सन्नी मेमन, राजेश साहू, बीरु यादव, मुकेश राम टेके, मुकेश पांडेय, छगन यादव, रमन कुकरेजा, नादिर कुरैशी, योगेश बघेल, जुनैद खान, वरुण ध्रुव, राहुल नीलमलकार, यसु कवर, लक्ष्मी कवर, प्रयाल्द यादव, पिंटू यादव, सीताराम यादव, वीरेंद्र धुरु मौजूद थे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI
बिलासपुर : प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी ने आज नेहरू चौक में प्रवर्तन निदेशालय (ई डी) और केंद्र की मोदी सरकार का पुतला दहन किया. शहर अध्यक्ष विजय पांडेय, ग्रामीण अध्यक्ष विजय केशरवानी ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार अपनी विफलता और भ्रष्टाचार को छिपाने के लिए लगातार केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है.
प्रजातन्त्र को खत्म करने के लिए विपक्ष के नेताओ पर ईडी की कार्यवाही हो रही है. कांग्रेस पार्टी को बदनाम करने की नीयत से राजीव भवन रायपुर में ईडी अधिकारियों को भेजना. प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदु से 8 घण्टे पूछताछ करना. घोर आपत्ति जनक है. ईडी के इस कार्यवाही को प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने गम्भीरता से लिया है और इसके विरोध में कांग्रेस कमेटी ने नेहरु चौक बिलासपुर में पुतला दहन किया.
इस मौके पर कांग्रेसियों ने एक किनारे में हल्ला किया और जमकर नारेबाजी वही दूसरी तरफ कांग्रेसी पुतला लेकर आए और चुपके से जला दिया. पुलिस देखती रह गई. पुतला दहन करते समय पुतले को खींचातानी कर चीरफाड़ कर दिया गया. उसके बाद भी कांग्रेसियों का गुस्सा शांत नहीं हुआ तो उन्होंने पुतले को लात से मारकर गुस्सा शांत किया. इस बीच पुलिस ने पानी को बोतल से जलते पुतले को बुझाने की कोशिश की. लेकिन पुलिस नाकाम रही.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



