आर्थिक नाकेबंदी के नाम कांग्रेस का चक्काजाम, तिरंगा चौक पर विरोध प्रदर्शन, डॉ. शिव डहरिया की अगुवाई में 5000 कार्यकर्ताओं ने किया टोल जाम

Congress's protest at Tiranga Chowk in the name of economic blockade, 5000 workers led by Dr. Shiv Dahria blocked the toll

आर्थिक नाकेबंदी के नाम कांग्रेस का चक्काजाम, तिरंगा चौक पर विरोध प्रदर्शन, डॉ. शिव डहरिया की अगुवाई में 5000 कार्यकर्ताओं ने किया टोल जाम

गरियाबंद : पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी के विरोध में आहूत कांग्रेस की प्रदेश व्यापी आर्थिक नाकेबंदी के नाम विरोध प्रदर्शन का असर गरियाबंद में भी देखने को मिला. हालांकि आर्थिक नाकेबंदी जैसी कोई बात नजर नहीं आई. लेकिन तिरंगा चौक पर जिला कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर एकत्रित कांग्रेसी कार्यकर्ताओं, संगठन पदाधिकारियों द्वारा, नारेबाजी के बीच चक्काजाम रोड ब्लॉक किया गया.
इस दौरान सवारी बसों को रोका गया जिससे तिरंगा चौक पर कुछ समय के लिये जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई. स्थानीय प्रशासन द्वारा तिरंगा चौक पर सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया था.
मौके पर मौजूद कांग्रेस के बिन्द्रानवागढ़ विधायक जनक ध्रुव ने भाजपा सरकार पर केंद्रीय एंजेसियों के दुरुपयोग का आरोप लगाया, उन्होंने कहा कि, जब-,जब हम विधानसभा सत्र के दौरान जनहित के मुद्दे की बात करते हैं, तब -तब कांग्रेस के नेताओं के परिजनों को ईडी और सीबीआई द्वारा झूठे आरोपों में गिरफ्तार किया जाता है। प्रदेश की भाजपा सरकार कांग्रेस को दबाने का प्रयास कर रही है, किन्तु हम जनहित में अपनी आवाज बुलंद करते रहेंगे. विधायक जनक ध्रुव ने कहा कि भाजपा, चंद उद्योगपतियों को छत्तीसगढ़ के जंगल देना चाहती है, कांग्रेस इसे बर्दाश्त नहीं करेगी. 
आज के इस विरोध प्रदर्शन के दौरान विधायक जनक राम ध्रुव, संजय नेताम, युगलकिशोर पांडेय , छगन यादव राजेश साहू ,प्रेम सोनवानी, भावसिंग साहू, यशवन्त सोरी, अमित मिरी, श्रद्धा राजपूत , सुरेखा नागेश बड़ी संख्या में अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया चक्काजाम, भूपेश बघेल बोले- लड़ाई रहेगी जारी

रायपुर : राजधानी रायपुर में कांग्रेस ने चक्काजाम किया. कांग्रेस ने आर्थिक नाकाबंदी करते हुए चक्काजाम किया. रायपुर के VIP रोड चौक को कांग्रेस ने चारों तरफ से जाम कर दिया था, जिसकी वजह से नेशनल हाईवे 53 पर लंबी जाम लग गई.
लगभग 2 घंटे तक हाईवे पर लंबी जाम लगी रहे जिसमें हजारों लोग फंसे रहे. हजारों की संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता और नेता चौक की सड़क पर बैठकर और ED की कार्रवाई के खिलाफ नारेबाजी करने लगे. पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी इस प्रदर्शन में शामिल हुए. कार्यकर्ताओं के साथ सड़क पर बैठकर भूपेश बघेल ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. इस बीच-बीच में पुलिस बल और कार्यकर्ताओं में झूमा झटकी भी देखने को मिली.
18 जुलाई को चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी होने के बाद कांग्रेस ने आर्थिक नाकेबंदी करने का ऐलान किया था. रायपुर में हुए इस प्रदर्शन में यूथ कांग्रेस और NSUI के कार्यकर्ताओं ने जांच एजेसियों के विरोध में पुतला भी दहन किया. यूथ कांग्रेस के नेताओं ने ट्रक और बस पर चढ़कर पार्टी का झंडा लहराते हुए नारेबाजी की. प्रदर्शन में महिलाएं भी शामिल हुई. कांग्रेस के प्रदर्शन में महिला कार्यकर्ताओं ने भी सड़क पर बैठकर चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी का विरोध किया.
कांग्रेस के प्रदर्शन में क्या-क्या हुआ?
कुछ कार्यकर्ता ट्रैक्टर पर बैनर पोस्टर लगाकर सड़क जाम करने पहुंचे
तो वहीं कुछ नेता दो पहिया वाहन पर सवार होकर नारेबाजी करते हुए सड़क को जाम किए
ED की कार्रवाई के विरोध में कुछ युवा कार्यकर्ताओं ने हथकड़ी पहनकर सांकेतिक विरोध जताया
महिला कार्यकर्ताओं ने सड़क पर बैठकर जमकर नारेबाजी की
यूथ कांग्रेसियों ने ट्रक और बस को रोककर सड़क जाम कर दिया
कांग्रेसियों ने ट्रक और बस पर चढ़कर जमकर नारेबाजी की
कार्यकर्ताओं ने हाथों में बैनर पोस्टर लेकर कार्यकर्ताओं ने विरोध जताया
प्रदर्शन को नियंत्रण में रखना भारी पुलिस बल की तैनाती हुई थी
सड़क जाम होने की वजह से पुलिस को रूट भी डाइवर्ट करना पड़ा
प्रदर्शन में शामिल हुए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि प्रदेश में आदिवासियों और महिलाओं के साथ बदतमीजी हो रही है… प्रदेश में अवैध उत्खनन हो रहा है…विधानसभा में स्थगन प्रस्ताव स्वीकार नहीं करती है विधानसभा में भाजपा झूठ बोलती है… भाजपा झूठ पर झूठ बोल रहे हैं…यह लड़ाई खनिजों को लूटने की लड़ाई है.

आर्थिक नाकेबंदी सफल, डॉ. शिव डहरिया की अगुवाई में 5000 कार्यकर्ताओं ने किया टोल जाम

आरंग : अडानी समूह के खिलाफ छत्तीसगढ़ कांग्रेस द्वारा आयोजित राज्यव्यापी चक्काजाम के तहत आरंग में आयोजित आर्थिक नाकेबंदी पूर्ण रूप से सफल रही। पूर्व मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने मोर्चा संभालते हुए सरकार और कॉरपोरेट गठजोड़ के विरुद्ध तीखा प्रहार किया.
आरंग ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में आयोजित इस प्रदर्शन में 5000 से अधिक कार्यकर्ता शामिल हुए. दोपहर 12 से 2 बजे तक रसनी टोल प्लाजा पूरी तरह जाम रहा. कांग्रेसजन ‘अडानी राज नहीं चलेगा’, ‘देश बेचना बंद करो’ जैसे नारों के साथ सड़कों पर डटे रहे.
सभा को संबोधित करते हुए डॉ. शिव डहरिया ने कहा कि देश की संपत्ति को कुछ गिने-चुने उद्योगपतियों को सौंपने की साजिश रची जा रही है और सरकार पूरी तरह पूंजीपतियों की कठपुतली बन चुकी है.
उन्होंने आरोप लगाया कि जो लोग जल, जंगल और जमीन की बात करते हैं. उन्हें सरकारी एजेंसियों के माध्यम से डराया जा रहा है. मगर कांग्रेस चुप नहीं बैठेगी और जनता की लड़ाई सड़कों से लेकर सदन तक लड़ेगी।प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहा और स्थानीय पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था संभालते हुए यातायात को वैकल्पिक मार्गों पर मोड़ दिया.
इस विरोध कार्यक्रम में ब्लॉक अध्यक्ष कोमल सिंह साहू, गोपाल चतुर्वेदी, हीरामन साहू, सजल चंद्राकर, खिलेश देवांगन, शुभांशु साहू, राजेश्वरी साहू, एकता मिश्रा, धन्ना साहू सहित कांग्रेस के विभिन्न मोर्चा संगठनों के प्रतिनिधियों ने सक्रिय भागीदारी की।कांग्रेस पार्टी ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार और अडानी समूह के बीच हुए कथित गुप्त सौदों की निष्पक्ष जांच नहीं कराई गई, तो आंदोलन को राज्यभर में और व्यापक स्तर पर तेज किया जाएगा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB

कांग्रेस कमेटी ने रायपुर-जबलपुर मार्ग पर किया चक्का जाम

बेमेतरा : छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर राज्य की बिगड़ती आर्थिक स्थिति और केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ सोमवार को बेमेतरा जिला कांग्रेस कमेटी ने रायपुर-जबलपुर बायपास मार्ग पर दोपहर 12 से 2 बजे तक चक्का जाम आंदोलन किया.
इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। सभा को पूर्व कैबिनेट मंत्री रविंद्र चौबे ने संबोधित करते हुए कहा:
“भाजपा की डबल इंजन सरकार अडानी-अंबानी के इशारे पर विपक्षी दलों को दबाने में जुटी है। देश में सैन्य शासन जैसे हालात बनाए जा रहे हैं। लेकिन कांग्रेस जन-जन की आवाज बनकर इन षड्यंत्रों का विरोध करेगी।”भाजपा अपनी कमजोरियों को छिपाने पूरे देश में विपक्ष को दबा कर शासन चलाना चाहती है जो हम कभी नहीं होने देंगे।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष आशीष छाबड़ा ने सभा को संबोधित करते हुए कहा:
“भाजपा संविधान द्वारा प्रदत्त अधिकारों का हनन कर रही है। जांच एजेंसियां आज भाजपा की एजेंट बन गई हैं। पूर्व मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को झूठे मामले में फंसाना, भाजपा की राजनीति का निम्नतम स्तर है।”चैतन्य बघेल को फंसा कर भाजपा पूर्व सीएम भूपेश बघेल की आवाज दबाना चाह रही है,क्योंकि श्री बघेल जी भाजपा के खिलाफ आवाज उठाते है उनकी नाकामियां गिनाते हैं।भाजपा आज प्रदेश में दमनकारी नीतियां चलाकर कांग्रेस को कमजोर करना चाह रही जो हम होने नहीं देंगे।
सभा को पूर्व मंत्री गुरु रुद्रकुमार और पूर्व संसदीय सचिव गुरु दयाल सिंह बंजारे सहित अन्य नेताओं ने भी संबोधित किया।

चक्का जाम कार्यक्रम में जिले भर से कांग्रेस कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए और शांतिपूर्ण व प्रभावशाली प्रदर्शन कर इसे सफल बनाया।
???? कार्यक्रम में मुख्य रूप से शामिल नेता व कार्यकर्ता:
ललित विश्वकर्मा(महामंत्री जिला कांग्रेस कमेटी )सुरेंद्र तिवारी, सुमन गोस्वामी(अध्यक्ष शहर जिला कांग्रेस कमेटी) लुकेश वर्मा, राम बिहारी राजपूत, संतोष वर्मा, हरीश साहू, शशि प्रभा गायकवाड़, बाल कुमारी ध्रुव, सुशील जोशी, रवि परगनिया, शुभम वर्मा, मिथिलेश वर्मा, चंद्रप्रकाश साहू, विजय बघेल, झम्मन बघेल, प्राणीश चौबे, अविनाश तिवारी, ओम दाऊ, कविता साहू, मनोज शर्मा, रीता पांडे, रश्मि मिश्रा, रूबी सलूजा, रमा साहू, रवि रजक, प्रतिभा गीर, रीना साहू, शत्रुघ्न साहू, जोगिंदर छाबड़ा, पप्पू साहब, दीपक दिनकर, सनत धर दीवान, प्रांजल तिवारी, राजा चौबे, अजय राज सेन, शुभम गंधर्व, नवाज खान, सुनील नामदेव, राजा साहू, सिद्दीक खान, सुमित राजपूत, अर्पित परगनिहा, विक्की साहू, जयंत जांगड़े, प्रवीण शर्मा, प्रतीक दुबे, ऋतिक तिवारी, वैभव मिश्रा, सहदेव साहू, सीताराम यदु, प्रकाश साहू, बलवंत साहू, लाला कटारे, नितेश वैष्णव, भारत पटेल, दिल हरण साहू, बहल वर्मा, ऋषि वर्मा, मोहित वर्मा, भाव सिंह राज, राजेंद्र वर्मा, राम ठाकुर, धरम वर्मा, चंद्रप्रकाश शीतलानी, नवीन ताम्रकार, प्रकाश ठाकुर, रामखिलावन साहू, नरेंद्र धीवर, राजकुमार सेन, गुड्डू सेन, गोविंदा राजपूत, चितरेन वर्मा, गौरीशंकर शर्मा, टोनू देवांगन, भागवत साहू, टूमन साहू, राजेश नायक, दिनेश जोशी, बसंत जोशी, राजकुमार बंजारे, बोधन साहू, देवा गर्ग, राजू रजक, भीखम साहू, ओमप्रकाश साहू, यौवन डिंडोरे, कौनैन अली, राहुल आदि मौजूद रहे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB