पुलिस की हिरासत में हुई मौत, मचे बवाल के बीच टीआई और एक आरक्षक का निलंबन, अब एसपी ने किया 8 पुलिसकर्मियों को लाइन अटैच
Death in police custody suspension of TI and a constable amid uproar now SP has line attached 8 policemen
बलरामपुर : बलरामपुर जिले के कोतवाली थाने में एनएचएम कर्मी की कस्टोडियल डेथ मामले में एक और बड़ी कार्रवाई हुई है. अब कोतवाली थाने में तैनात आठ पुलिसकर्मियों को लाइन अटैच कर दिया गया. यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक वैभव बैंकर रमनलाल ने की. यह कार्रवाई गुरुचंद मंडल की थाने में हुई संदिग्ध मौत के बाद की गई है. जिसमें पुलिसकर्मियों पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं. इससे पहले इस मामले में थाना प्रभारी और एक आरक्षक को भी निलंबित किया गया था.
हिरासत में हुई मौत के मामले में बलरामपुर में जमकर बवाल हुआ था. घटना से गुस्साई भीड़ पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर टियर गैस छोड़े थे. इससे लोगों का गुस्सा और फूट पड़ा था और उन्होंने थाने पर पथराव किया था. दो दिनों तक पुलिस व जनता के बीच जमकर बवाल मचा रहा.
बलरामपुर के ग्राम संतोषीनगर निवासी गुरुचंद मंडल 30 वर्ष की दूसरी पत्नी रीना गिरी 29 सितंबर को लापता हो गई थी. उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट गुरुचंद ने ही थाने में दर्ज कराई थी.
इसी मामले में पुलिस ने 24 अक्टूबर को पूछताछ के लिए गुरुचंद मंडल और उसके पिता शांति मंडल को थाने में बुलाया था. इसी बीच गुरुचंद मंडल ने थाने के बाथरुम में फांसी लगा ली थी. मामले में परिजन ने मृतक के साथ मारपीट का आरोप लगाया था.
इस मामले में मृतक गुरुचंद के पिता शांति मंडल ने पुलिस पर मारपीट का आरोप लगाया है. उन्होंने बताया कि बहू के लापता होने के बाद पुलिस वालों के बुलाने पर हम लोग थाने गए थे. जहां हमारे साथ मारपीट की गई है. बेटे को भी मारे हैं और 17 साल के नाती को मारने की भी धमकी दिए है. मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने मारपीट का जख्म भी दिखाया.
इधर एसपी वैभव बैंकर ने प्रथमदृष्टया लापरवाही पाए जाने पर थाना प्रभारी प्रमोद उरुसिया और आरक्षक अजय यादव को निलंबित कर दिया था.
अब इसी मामले में एसपी ने एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए बलरामपुर कोतवाली थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक समेत 8 पुलिसकर्मियों को लाइन अटैच कर दिया है.
इन पुलिसकर्मियों को किया लाइन अटैच
एसपी ने जिन पुलिसकर्मियों को लाइन अटैच किया गया है. उनमें प्रधान आरक्षक रविंद्र यादव, आरक्षक चंदर साय तिर्की, वासुकीनाथ गुप्ता, देवकुमार, अमित कुमार एक्का, हरिशंकर यादव, उदयभान दुबे व कृष्णा हालदार शामिल हैं
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



