छत्तीसगढ़ में आसमान से बरसी आफत, आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दो महिलाओं की मौत, चार महिला घायल, गांव में पसरा मातम
Disaster rained from the sky in Chhattisgarh, two women died due to lightning, four women were injured, mourning spread in the village
बिलासपुर : बिलासपुर जिले में मंगलवार की शाम गरज-चमक के साथ झमाझम बारिश हुई. इस दौरान 6 महिलाएं आकाशीय बिजली की चपेट में आ गईं. जिससे 2 महिलाओं की मौत हो गई. जबकि, 4 महिलाओं को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. महिलाएं खेत से काम कर लौट रही थी. तभी यह हादसा हुआ. घटना बिल्हा थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक बिल्हा विधानसभा अंतर्गत ग्राम कुआपाली में मंगलवार शाम को अचानक मौसम का मिजाज बदल गया. करीब 5 बजे के बाद आसमान में काली घटाएं छा गई. फिर गरज चमक होने लगी और तेज बारिश शुरु हो गई. इस दौरान बिल्हा के ग्राम कुंआपाली निवासी सोनिया नेती उम्र 33 साल, सुरेखा नेती उम्र 45 साल समेत 6 महिलाएं खेत में काम करने गईं थीं.
गरज-चमक के साथ बारिश होते देख कर सभी महिलाएं घर लौटने लगी. महिलाएं रास्ते में ही थी. तभी जोरदार गर्जना होने के साथ आकाशीय बिजली गिरी. इससे सौम्या और सुरेखा की मौके पर ही मौत हो गई. उनके पीछे चल रहीं दरसबाई कोर्राम, गीताबाई गोड़, कुंवरमति, पार्वती यादव इस हादसे में घायल हो गईं.
घटना जानकारी मिलते गांव के लोग और पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया. जहां उनका इलाज जारी है. साथ ही दोनों शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया. पुलिस मामले में मर्ग कायम कर जांच कर रही है.
गांव में इस हृदयविदारक घटना से मातम पसरा हुआ है. परिजनों और ग्रामीणों का कहना है कि ऐसी घटनाओं से बचाव को लेकर जागरूकता और त्वरित सुरक्षा उपाय बेहद जरुरी हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



