अनियंत्रित होकर इको वाहन दुर्घटनाग्रस्त, सड़क हादसे में वाहन चालक की दर्दनाक मौत, पसरा मातम, पुलिस कर रही मामले की जांच
Eco vehicle crashed after going out of control, driver died in a road accident, mourning spread, police is investigating the matter
धमतरी/मगरलोड : मगरलोड बेलरदोना पाण्डुका मार्ग पर 22 अप्रैल मंगलवार की शाम 6 बजे सड़क हादसे में वाहन चालक की मौत हो गई. पुलिस ने मार्ग कायम कर पंचनामा पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम बेलरदोना और कोरगांव के बीच सड़क मोड़ में चार पहिया ईको वाहन अनियंत्रित होकर हादसे का शिकार हो गई. जिससे वाहन चालक की मौत हो गई. 108 वाहन के जरिए शाम 6:30 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मगरलोड भर्ती कराया गया. मृतक के हाथ, सिर, सीना में गंभीर चोट लगने की वजह से मौत हो गई.
शाम के समय राहगीरों द्वारा 108 वाहन को फोन कर बुलाया गया.चार पहिया वाहन CG23 J 7530 चालक ओम प्रकाश सिन्हा पिता केशव सिन्हा उम्र 28 साल बोईरगांव मैनपुर जिला गरियाबंद का रहने वाला था. फिलहाल पुलिस ने मार्ग कायम कर पंचनामा पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया. जांच अधिकारी प्रधान आरक्षक वीरेंद्र चंद्राकर ने बताया कि अस्पताल मेमो से प्राप्त पर अज्ञात में मामला दर्ज कर 194 बीएनएस कायम कर जांच की जा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



