दिनेश मिरानिया की मौत पर विकास उपाध्याय ने जताया शोक, कांग्रेस ने कैंडल जलाकर दी श्रद्धांजलि, मुस्लिम समाज की रायपुर में निकलेगी आक्रोश रैली

Vikas Upadhyay expressed grief over the death of Dinesh Mirania, Congress paid tribute by lighting candles, Muslim community will hold an outrage rally in Raipur

दिनेश मिरानिया की मौत पर विकास उपाध्याय ने जताया शोक, कांग्रेस ने कैंडल जलाकर दी श्रद्धांजलि, मुस्लिम समाज की रायपुर में निकलेगी आक्रोश रैली

दिनेश मिरानिया की मौत पर पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने जताया शोक

रायपुर : कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले में रायपुर पश्चिम क्षेत्र के निवासी दिनेश मिरानिया की मौत की खबर ने पूरे छत्तीसगढ़ को गहरे शोक में डुबो दिया है. इस हृदयविदारक घटना के बाद पूर्व विधायक विकास उपाध्याय पीड़ित परिवार से मिलने सीधे उनके घर पहुँचे और गहरा दुःख व्यक्त किया.
पूर्व विधायक उपाध्याय ने कहा, “यह हमला न केवल एक परिवार पर बल्कि पूरे देश की मानवता पर सीधा हमला है. हमारे दिलों में इस क्षति की असहनीय पीड़ा है.” उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और मिरानिया परिवार को इस कठिन समय में धैर्य एवं शक्ति देने की कामना की.
उन्होंने कहा कि इस मुश्किल समय में पूरा देश पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा है. यह घटना हमें झकझोर कर यह सोचने पर मजबूर करती है कि आखिर देश में यह डर का माहौल कैसे बना? आम नागरिक, जो किसी राजनीतिक दल से नहीं जुड़ा है. अब खुद को असुरक्षित महसूस कर रहा है. यह स्थिति चिंताजनक है और इस पर गहन मंथन की जरुरत है. मैं इस हिंसा की कड़ी निन्दा करता हूं. और दोषियों को सीधे गोली मारने और अब कोई नहीं बात सीधा आतंकवादी साफ की अपील करता हूं.
उपाध्याय ने यह भी कहा कि अब समय आ गया है कि आतंकवाद के खिलाफ हम सबको एकजुट होकर कड़ा जवाब देना होगा. उन्होंने मांग की कि इस घटना में शामिल आतंकियों और उनके साजिशकर्ताओं पर जल्द और सख्त कार्यवाही होनी चाहिए.
उन्होंने सरकार और सुरक्षा एजेंसियों से अपील किया कि आम नागरिकों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए और इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए ठोस रणनीति बनाई जाए.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB

कांग्रेस ने कैंडल जलाकर दी श्रद्धांजलि

बिलासपुर : 2 अप्रैल को पहलगांव कश्मीर में आतंकी हमले में 27 निर्दोष पर्यटकों की मौत और  22 पर्यटक गम्भीर रूप से घायल हो गए. ज़िला कांग्रेस कमेटी ( शहर/ग्रामीण ) द्वारा नेहरु चौक में केंडिल जला कर मृतकों को श्रद्धांजलि दी गई.
इस मौके पर शहर अध्यक्ष विजय पांडेय ने कहा कि पहलगाम कश्मीर में आतंकी हमला कायरता और बर्बरता का चर्मोत्कर्ष है. पर्यटक जो जीवन मे कुछ सुकून पाने के लिए जाते है और इस तरह की आतंकी हमले करने से पूरा परिवार बिखर जाता है. पड़ोसी देश भारत को अस्थिर करना चाहता है. अमन-चैन और शांति का दुश्मन है. भारत एक शांति प्रिय देश है. जो महात्मा गांधी जी के सत्य-अहिंसा के मार्ग पर चलकर विश्व शांति की बात करता है. लेकिन पड़ोसी देश अपने घृणात्मक कृत्य से बाज़ नही आ रहा है. इसके पहले 2019 में भी पुलवामा में हमारे 40 सैनिक शहीद हो गए थे. इस घटना की जितनी निंदा की जाए कम है. आतंकी हमले में मध्यप्रदेश, राजस्थान ,कर्नाटक सहित हमारे छत्तीसगढ़ का एक युवा की भी आतंकी हमले में मौत हुई है. उनके प्रति भी संवेदनाएं प्रगट करता हु, विनम्र श्रद्धांजलि ।
शहर अध्यक्ष विजय पांडेय,प्रदेश संयुक्त महामंत्री देवेंद्र सिंह, पूर्व महापौर रामशरण यादव, पूर्व सभापति शेख नजीरुद्दीन खान, राकेश शर्मा, ऋषि पांडेय, मोहम्मद समीर अहमद, नेता प्रतिपक्ष भरत कश्यप, शिबली मेराज, शेरु असलम खान, जितेंद्र पांडेय, शहज़ादी कुरैशी, मोहम्मद जावेद मेमन, विनोद साहू, मोहम्मद नसीम खान, महेश दुबे, अशोक शुक्ला, मोहन श्रीवास, हिमांशु कश्यप, रामशंकर बघेल, गौरव एरी, सुभाष ठाकुर,ओम कश्यप, स्वर्णा शुक्ला, पिंकी बतरा, शिल्पी तिवारी, उतरा सक्सेना, सुदेश नन्दिनी, बाबा खान, शैलेन्द्र जायसवाल, जयश्री शुक्ला, ममता साहू, मार्गेट बेंजामिन, टीकम सिंह, घनश्याम कश्यप, शेर सिंह कश्यप, मोहम्मद महमूद हसन, शिशिर कश्यप, हरर्मेंद्र शुक्ला, सूर्यकांत साहू, वीरेंद्र सारथी, अजय काले, रितेश सिंह, दिनेश सूर्यवँशी, शिरीष कश्यप, सुरेंद्र तिवारी, राज कुमार कश्यप, तरुण यादव आदि मौजुस थे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB

राजनांदगांव : जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले कि देशभर में कड़ी निंदा हो रही है. कई संगठनों के द्वारा अपने-अपने स्तर पर आतंकवाद के खिलाफ आवाज बुलंद कर कड़ी कार्रवाई की मांग की जा रही है. वहीं शाम शहर जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा इस हमले के विरोध में प्रदर्शन करते हुए मोमबत्ती जलाकर आतंकवादियों के हमले में मारे गए सैलानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई.
पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले का कांग्रेस ने कड़ा विरोध किया और शहर के जयस्तंभ चौक में मोमबत्ती जलाकर कांग्रेसी नेताओं ने मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित की है.
शहर कांग्रेस अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा ने इस हमले की निंदा करते हुए कहा कि आतंकवादियों ने कायराना हरकत किया है. निर्दोश पर्यटकों को मारा है. जिन्हें आज शहर जिला कांग्रेस कमेटी श्रद्धांजलि अर्पित की है. प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव मेहुल मारु ने कहा कि केंद्र की सरकार आतंकवाद का खत्मा नहीं कर पा रही है. आतंकवाद कश्मीर के लिए नासूर बन गया है. प्रधानमंत्री और गृह मंत्री को नैतिकता के नाते अपना इस्तीफा दे देना चाहिए.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB

रायपुर जिला हुसैनी सेना द्वारा आरोपियों का पुतला दहन किया गया, मृतकों को दी श्रद्धांजलि

रायपुर : पहलगाम में हुए 27 निर्दोष लोगों की हत्या के विरोध स्वरूप रायपुर मुस्लिम समाज की युवा शाखा RHS हुसैनी सेना के द्वारा आतंकवादियों का पुतला दहन किया गया वह पहलगाम कांड में शहीद हुए मृतको को श्रद्धांजलि दी गई.
मोमबत्ती जलाकर राजीव गांधी चौक पे रायपुर जिला RHS हुसैनी सेना के द्वारा ,जिला अध्यक्ष मोहम्मद आमिर शहर अध्यक्ष मोहम्मद सुफी ओवैस शहर कार्य अध्यक्ष अशफाक खान रायपुर उत्तर विधानसभा अध्यक्ष इसरार खान ने बताया कि देश को झकझोर देने वाली पहलगाम हत्याकांड जिसकी जितनी निंदा की जाए कम है अति निंदनीय घटना है. इसके विरोध स्वरूप आज आतंकवाद का पुतला जलाया गया व मृतकों को श्रद्धांजलि देते हुए राजीव गांधी चौक पर मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई और भारत सरकार से मांग की गई है कि ऐसे आतंकी जो देश के लिए नासूर है इन्हें खोज- के निकाल कर इन्हें श्रीनगर के लाल चौक पर गोली मार दी जाए यह मांग मुस्लिम समाज करता है हुसैनी सेना के एहतेशाम हुसैन, शेख अकरम ने बताया कि इस घटना से पूरा देश और प्रदेश सदमे में है और हमारे छत्तीसगढ़ रायपुर के एक प्रतिष्ठित नागरिक की भी निर्मम हत्या कर दी गई. जिसकी भरपाई नहीं की जा सकती भारत सरकार से मांग करते हैं ऐसे आतंकियों को जिससे देश प्रदेश का सदभाव खतरे में पड़ जाए ऐसे लोगों  को सख्त से सख्त सजा दी जाए.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB

मुस्लिम समाज की रायपुर में निकलेगी आक्रोश रैली

रायपुर : जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पहलगाम के निकट एक बड़ा आतंकी हमला हुआ. जिसमें 27 लोगों की मौत हो गई जिसका छत्तीसगढ़ मुस्लिम समाज,व शहर सीरतुन्नबी कमेटी रायपुर पुरज़ोर विरोध करता है.
25 मार्च 2025 को औलिया चौक से कलेक्ट्रेड से जनआक्रोश रैली निकाली जाएगी.
मुस्लिम समाज के लोग इस अमानवीय आतंकवादी हमले का विरोध करता है.
समाज के लोगो से अपील की जा रही है की इस कार्यक्रम में अपने साथियों के साथ ज्यादा से ज्यादा पहुंचें.
“जो भी संगठन इस घटना का दोषी है. मुस्लिम समाज इनको इस्लाम से ख़ारिज करते हुए यह संदेश देता है कि आतंकवादीयों का कोई धर्म नही होता है और कुरआन के मुताबिक किसी बेकसूर की हत्या पूरी मानवता की हत्या है और मानवता के हत्यारों का इस्लाम धर्म से कोई सरोकार नहीं है। इस घटना को सियासी रंग न देते हुए आतंकवादियों को फांसी दो फांसी दो.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB

बता दें कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादी हमले में एक कश्मीरी युवक सैयद हुसैन शाह की भी जान चली गई. पहलगाम के पास अशमुकाम का रहने वाला सैयद हुसैन शाह घोड़े चलाने का काम करता था. पर्यटकों को अपने घोड़े पर घुमाता था. उसके पिता सैयद हैदर शाह ने एएनआई को बताया कि मंगलवार को हमले वाले दिन भी वह पहलगाम घोड़े चलाने के लिए गया था. तीन बजे उन्हें पता चला कि बैसरन में हमला हो गया है.
दैनिक जागरण ने कुछ प्रत्यक्षदर्शियों के हवाले से बताया है कि सैयद हुसैन शाह अपने घोड़े पर टूरिस्ट्स को घुमाने के लिए बैसरन गया था. हमले के वक्त वह वहीं पर मौजूद था. आतंकी जब गोलियां चलाकर निर्दोष लोगों को मार रहे थे तो उसने उन्हें रोकने की भी कोशिश की. उसने कहा कि ये कश्मीर के मेहमान हैं. मासूम हैं. उन्हें मत मारो. आतंकियों ने उसकी एक न सुनी. इस पर वह एक आतंकवादी से भिड़ गया और उसकी राइफल छीनने की कोशिश की. इस पर हमलावर ने उसे गोली मार दी. जिससे उसकी मौत हो गई.
उसके पिता ने बताया कि वह घर में अकेला कमाने वाला सदस्य था. हमने उसे फोन किया तो वो स्विच ऑफ आया. बाद में साढ़े 4 बजे फोन ऑन हुआ. हम फोन करते रहे. फोन किसी ने नहीं उठाया. फिर थाने में गए. वहां एक रिपोर्ट लिखाई. फिर हम घर आए. बाद में पता चला कि हमला हो गया. हमारे लड़के ने जाकर देखा तो वह अस्पताल में था. वह घर में सबसे बड़ा था और अकेला कमाने वाला था.
सूत्रों के अनुसार कुछ आतंकवादियों ने बॉडी कैमरा पहना हुआ था. हमले की पूरी घटना को रिकॉर्ड किया गया है. NIA ने मौके पर पहुंचकर गवाहों के बयान दर्ज किए हैं. फॉरेंसिक टीम गोलियों के खोखे और अन्य अहम सबूत जुटाने में लगी हुई है.

ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB