शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो चाकू से जानलेवा हमला, दो घायल, एक गंभीर, रायपुर रेफर, वारदात को अंजाम देने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार, बाइक जप्त
Failure to pay for alcohol led to a deadly knife attack, two injured, one seriously injured, referred to Raipur, three accused arrested, bike seized.
बालोद : बालोद जिले में अपराध पर त्वरित कार्रवाई करते हुए बालोद पुलिस ने एक गंभीर लूट एवं जानलेवा हमले के मामले का महज कुछ घंटों में खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपियों ने शराब पीने के लिए पैसे नहीं मिलने पर युवक पर चाकू और डंडे से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया था.
मिली जानकारी के मुताबिक प्रार्थी पिनेश कुमार उर्फ मोनू, निवासी ग्राम मोंगरी ने थाना बालोद में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 28 मार्च 2026 की रात करीब 9:30 बजे गंजपारा शराब भट्ठी मेन रोड पर आरोपियों ने जयप्रकाश साहू से शराब पीने के लिए पैसे मांगे. पैसे देने से इंकार करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और चाकू व लकड़ी के डंडे से हमला कर दिया.
इस हमले में जयप्रकाश साहू के पेट में गंभीर चोट आई. जिससे उनकी हालत नाजुक हो गई. वहीं बीच-बचाव करने आए गजेन्द्र साहू को भी आरोपियों ने पीट दिया. घायल जयप्रकाश साहू को पहले जिला अस्पताल बालोद ले जाया गया. जहां से हालत नाजुक होने पर शंकराचार्य अस्पताल, जुनवानी (भिलाई) रेफर किया गया. गजेन्द्र साहू को सिर में सामान्य चोट आई है.
इस मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक योगेश कुमार पटेल के निर्देशन में टीम गठित कर आरोपियों की घेराबंदी की गई और चंद घंटों में ही तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया. पूछताछ में आरोपियों ने जुर्म करना कबूल कर लिया.
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से मोटरसाइकिल (CG 07 AH 4376), लूटा गया पोको कंपनी का मोबाइल, लोहे का धारदार चाकू, जप्त किया है.
थाना बालोद में आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 296, 351(3), 115(2), 109, 309(4), 3(5) के तहत अपराध दर्ज कर अदालत में पेश किया गया. जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है.
इस कार्रवाई में निरीक्षक शिशुपाल सिन्हा के नेतृत्व में प्रधान आरक्षक योगेश सिन्हा, प्रधान आरक्षक दुर्योधन यादव, आरक्षक संजय सोनी, आरक्षक बनवाली साहू, आरक्षक नागेश साहू एवं आरक्षक मोहन कोकिला का विशेष सराहनीय योगदान रहा.
आरोपियों के नाम
पीयूष उपाध्याय, पिता राकेश उपाध्याय, उम्र 19 साल निवासी वार्ड क्रमांक 04, टीकरापारा, बालोद
पुष्पेन्द्र यादव उर्फ सोनू गट्टा, पिता विष्णुराम यादव, उम्र 21 साल निवासी वार्ड क्रमांक 07, पाण्डेपारा, बालोद
सागर देवांगन, पिता गणेशराम देवांगन, उम्र 20 साल निवासी ग्राम देवारभाट, जिला बालोद
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



