तोरला सोसायटी में खाद-बीज आपूर्ति को लेकर परेशान किसानों ने किया विरोध प्रदर्शन, तहसीलदार के नाम सौंपा ज्ञापन, शीघ्र समाधान की मांग

Farmers troubled by fertilizer and seed supply in Torla Society protested, submitted a memorandum to the Tehsildar, demanding immediate solution

तोरला सोसायटी में खाद-बीज आपूर्ति को लेकर परेशान किसानों ने किया विरोध प्रदर्शन, तहसीलदार के नाम सौंपा ज्ञापन, शीघ्र समाधान की मांग

रायपुर : अभनपुर विकासखंड के तोरला सोसायटी में खाद एवं बीज आपूर्ति में हो रही अव्यवस्थाओं और किसानों को हो रही परेशानियों के विरोध में बड़ी तादाद में किसानों और जनप्रतिनिधियों ने प्रदर्शन किया. इस दौरान उन्होंने तहसीलदार के नाम सोसायटी व्यवस्थापक को ज्ञापन सौंपा और शीघ्र समाधान की मांग की.
किसानों का कहना है कि तोरला सोसायटी में खाद और बीज की पर्याप्त आपूर्ति नहीं हो रही है. जिससे उनकी खेती प्रभावित हो रही है. खरीफ सीजन की तैयारी के बावजूद समय पर खाद-बीज न मिलने से फसल चक्र प्रभावित हो रहा है. प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से तत्काल खाद-बीज की निर्बाध आपूर्ति, भंडारण की जांच और जरूरतमंद किसानों को प्राथमिकता देने की मांग की.
प्रशासन को किसानों ने चेतावनी दी कि अगर जल्द से जल्द उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन को और उग्र रुप दिया जाएगा.
ज्ञापन में रखी गई प्रमुख मांगें:
तत्काल खाद और बीज की उपलब्धता किसानों के नामांकन के आधार पर वितरण प्रक्रिया में पारदर्शिता बरती जाए. कालाबाजारी और भंडारण में लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की जाए. इस ज्ञापन को लेने के बाद सोसायटी व्यवस्थापक ने किसानों की समस्याओं से उच्च अधिकारियों को अवगत कराने और शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया है.
इस मौके पर प्रमुख पंचायत रायपुर के सदस्य यशवंत साहू, पूर्व कृषक कल्याण परिषद सदस्य श्रवण चंद्राकर, जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण के उपाध्यक्ष चंदहास साहू और डामन साहू, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नवापारा ग्रामीण के अध्यक्ष गिरधारी साहू, पूर्व कृषि उपज मंडी अध्यक्ष गोपेश ध्रुव, पूर्व जिला पंचायत सदस्य शीला कंडरा, जनपद सदस्य संजीव गिरी, सरपंचगण शशिप्रकाश साहू, सतीश ध्रुव, अजय साहू और देवशरण धिवर, महामंत्री सोहन देवांगन, कांग्रेस नेता पुरुषोत्तम साहू, विजय यदु, ताराचंद साहू, खेमराज साहू, चेतन यदु, देवशरण धिवर, सहित मिलन धनगर, कुंजलाल साहू, मोहन देवांगन, ज्ञानचंद यादव, किशन साहू (उपाध्यक्ष जिला युवक कांग्रेस), असलम बेग, दयाराम जांगड़े, राधेश्याम बंजारे, संजय यादव, पप्पू ध्रुव (पूर्व सरपंच), टीकम बादे, गेंदलाल साहू और हिमांचल पाल समेत अनेक किसान और स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB