फिंगरप्रिंट फेल, सिस्टम ठप और भूखी भीड़, वितरण बना आफत, तीन महीने का राशन लेने गेट तोड़ दौड़ पड़े लोग, भीड़-भाड़ से बिगड़े हालात
Fingerprint failed, system stopped and hungry crowd, distribution became a problem, people broke the gate and ran to get three months' ration, situation worsened due to crowd
गरियाबंद : छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में राशन की दुकान पर उस समय बड़ा हंगामा हो गया. जब घंटों से इंतजार कर रहे लोगों ने अपना धैर्य खो दिया और बंद गेट तोड़ दिया. महिला, बुजुर्ग और बच्चे सबसे ज्यादा परेशान दिखे.
मिली जानकारी के मुताबिक बीते तीन महीने का राशन बंटने की खबर मिली. तो लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई. जिससे भगदड़ जैसी हालात पैदा पैदा हो गए.
राशन के लिए हुई इस अफरा-तफरी में कई महिलाएं, बुजुर्ग और बच्चे जमीन पर गिर गए. कुछ को मामूली चोटें भी आईं.
राशन दुकानों के बाहर सुबह से ही लंबी कतारें लग रही. लेकिन ओटीपी जनरेट न होना, फिंगरप्रिंट का न मिलना और सर्वर के बार-बार ठप पड़ने से वितरण व्यवस्था चरमरा गई. हालात यह हैं कि दुकानदार पूरे दिन में मुश्किल से 20-25 लोगों को ही राशन दे पा रहे हैं. इससे लोगों में नाराजगी बढ़ रही है और दुकानों पर विवाद के हालात बन रहे हैं,
चश्मदीदों का कहना है कि यह कुप्रबंधन कई दिनों से चल रहा था. बताया जा रहा है कि सर्वर फेलियर, फिंगरप्रिंट मिसमैच और ओटीपी मुद्दों जैसी तकनीकी गड़बड़ियों ने प्रक्रिया को गंभीर रुप से धीमा कर दिया है.
हालात जब बेकाबू होने लगे तब हालत को कंट्रोल करने के लिए पुलिस को बुलाया गया. कई अन्य दुकानों पर भी इसी तरह की अव्यवस्था देखने को मिली. प्रशासन से जब इस मामले में सवाल किया गया. तो उनका कहना है कि वह मामले की जांच करेगा और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



