पहली बार बिलासपुर में सीएम साय और गरियाबंद में मंत्री दयालदास बघेल करेंगे ध्वजारोहण, जानिए कौन मंत्री किस जिले में फहराएंगे झंडा
For the first time, CM Sai will hoist the flag in Bilaspur and Minister Dayaldas Baghel in Gariaband. Know which minister will hoist the flag in which district.
गरियाबंद : गरियाबंद जिले में प्रदेश के खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग और जिले के प्रभारी मंत्री दयालदास बघेल 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के मौके पर आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि होंगे. मंत्री बघेल पुलिस परेड ग्राउंड पर आयोजित कार्यक्रम में ध्वजारोहण करेंगे और सलामी लेंगे.
समारोह सुबह 9 बजे शुरु होगा. मुख्य अतिथि दयालदास बघेल द्वारा मुख्यमंत्री के छत्तीसगढ़ वासियों के लिए प्रेषित संदेश का वाचन किया जाएगा. कार्यक्रम में परेड द्वारा हर्ष फायर एवं मार्च पास्ट, शहीदों के परिवार का सम्मान एवं पुरस्कार वितरण किया जाएगा. उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को सम्मानित भी किया जाएगा. कार्यक्रम में स्कूली छात्र-छात्राएं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे.
गणतंत्र दिवस पर सभी शासकीय एवं सार्वजनिक भवनों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा. गणतंत्र दिवस 26 जनवरी को रात में जिले के सभी शासकीय एवं सार्वजनिक भवनों और राष्ट्रीय महत्व के स्मारकों पर रोशनी की जाएगी. जनपद कार्यालयों में जनपद अध्यक्ष द्वारा ध्वजारोहरण किया जाएगा. ऐसे नगरीय निकाय जिनका मुख्यालय ब्लॉक मुख्यालय पर नहीं है. उनमें नगरीय निकाय के अध्यक्ष द्वारा ध्वजारोहण किया जाएगा. पंचायत मुख्यालयों में सरपंच द्वारा एवं बड़े गांवों में गांव के मुखिया द्वारा ध्वजारोहण किया जाएगा और सामूहिक रुप से राष्ट्रीय गान गाया जाएगा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB
बिन्द्रानवागंढ़ MLA जनक ध्रुव देवभोग में ध्वजारोहण करेंगे
गरियाबंद : बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा क्षेत्र के MLA जनक ध्रुव गणतंत्र दिवस के 77वां वर्षगांठ पर देवभोग में झंडा फहरायेगे साथ ही विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। गणतंत्र दिवस के एक दिन पहले जनक ध्रुव क्षेत्र के विभिन्न धार्मिक सामाजिक एवं खेल प्रतियोगिता कार्यक्रम में शामिल हुए.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB
सीएम विष्णुदेव साय बिलासपुर में फहराएंगे झंडा
गणतंत्र दिवस पर सीएम विष्णुदेव साय इस बार बिलासपुर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे. जबकि केंद्रीय मंत्री तोखन साहू दुर्ग में शामिल होंगे। विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह राजनांदगांव जिले में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे. उपमुख्यमंत्री अरुण साव बस्तर में और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा इस बार सरगुजा जिले में आयोजित कार्यक्रम में झंडा फहराएंगे.
रायगढ़ में मंत्री रामविचार नेताम
गरियाबंद में मंत्री दयालदास बघेल
बीजापुर में मंत्री केदार कश्यप
कबीरधाम में मंत्री लखन लाल देवांगन
जशपुर में मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल
जांजगीर-चांपा में मंत्री ओपी चौधरी
कोरबा में मंत्री टंकराम वर्मा
बलरामपुर-रामानुजगंज में लक्ष्मी राजवाड़े
दंतेवाड़ा में मंत्री गजेंद्र यादव
बालोद में मंत्री गुरु खुशवंत साहेब
गौरेला पेंड्रा मरवाही में मंत्री राजेश अग्रवाल
इसके अलावा बलौदाबाजार में सांसद बृजमोहन अग्रवाल, बेमेतरा में सांसद विजय बघेल, मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी में सांसद संतोष पांडेय, सूरजपुर में सांसद चिंतामणि महाराज, महासमुंद में सांसद रुपकुमारी चौधरी.सारंगढ़-बिलाईगढ़ में सांसद राधेश्याम राठिया, सक्ती में सांसद कमलेश जांगड़े करेगी। ध्वजारोहण.नारायणपुर में सांसद महेश कश्यप, कांकेर में सांसद भोजराज नाग,मनेंद्रगढ़-भरतपुर-चिरमिरी में सांसद देवेंद्र बहादुर सिंह, कोंडागांव में विधायक लता उसेंडी ध्वजारोहण करेंगी. जबकि मुंगेली में विधायक पुन्नूलाल मोहले, कोरिया में भैयालाल राजवाड़े, धमतरी में विधायक अजय चंद्राकर, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में विधायक राजेश मूणत और सुकमा में बीजेपी बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष और विधायक किरण देव सिंह तिरंगा फहराएंगे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



