महिला कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष उपर जानलेवा हमला, हंसिया से किया वार, अस्पताल में भर्ती, हालत नाजुक, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस 

महिला कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष उपर जानलेवा हमला, हंसिया से किया वार, अस्पताल में भर्ती, हालत नाजुक, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस 

महिला कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष उपर जानलेवा हमला, हंसिया से किया वार, अस्पताल में भर्ती, हालत नाजुक, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस 

कबीरधाम : कबीरधाम जिले में महिला कांग्रेस की पूर्व जिलाध्यक्ष गंगोत्री योगी पर उनके ही सगे भाई ने जानलेवा हमला कर दिया. आरोपी भाई ने सब्जी काटने वाले हंसिया से ताबड़तोड़ वार कर गंगोत्री योगी को गंभीर रुप से घायल कर दिया. घायल हालत में गंगोत्री को आनन-फानन में कवर्धा के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां उनका इलाज जारी है.
मिली जानकारी के मुताबिक 27 जनवरी की शाम पिपरिया थाना क्षेत्र के ग्राम मोहगांव में गंगोत्री योगी पारिवारिक कार्यक्रम में अपने बड़े भाई नेम नाथ योगी के घर गई हुई थीं, इसी दौरान किसी बात को लेकर नेम नाथ योगी अपनी पत्नी के साथ मारपीट कर रहा था. झगड़ा बढ़ता देख गंगोत्री योगी ने भाई और भाभी के बीच विवाद शांत कराने का प्रयास किया. इससे आरोपी नेम नाथ योगी आगबबूला हो गया और पास में रखे सब्जी काटने के हंसिया से गंगोत्री योगी पर अचानक हमला कर दिया.
इस हमले में गंगोत्री योगी के सिर, चेहरे, हाथ और पीठ पर गंभीर चोटें आईं. ज्यादा खून बहने की वजह से वह मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़ीं. शोर-शराबा सुनकर परिवार के अन्य सदस्य मौके पर पहुंचे। लेकिन तब तक आरोपी मौके से फरार हो चुका था.. परिजनों ने फौरब घायल गंगोत्री योगी को अस्पताल पहुंचाया. घटना के दूसरे दिन सुबह परिजनों की शिकायत पर पिपरिया थाना में आरोपी नेम नाथ योगी के खिलाफ गंभीर धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई है. फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है.
पिपरिया थाना प्रभारी अमित कश्यप ने बताया कि महिला पर हंसिया से हमला किए जाने का मामला दर्ज कर लिया गया है. आरोपी की तलाश की जा रही है. जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB