छत्तीसगढ़ में निकाय चुनाव से पहले भाजपा से कांग्रेस में शामिल हुए पूर्व सांसद ने पार्टी से दिया इस्तीफा, दीपक बैज को भेजा पत्र, जताई नाराजगी
Former MP who joined Congress from BJP before civic elections in Chhattisgarh resigned from the party, sent a letter to Deepak Baij, expressed displeasure
रायपुर : कांग्रेस नेता और पूर्व सांसद पीआर खूंटे ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है. खुंटे पलारी से विधायक रहे, और सारंगढ़ लोकसभा सीट से सांसद बने. बाद में वो जोगी शासनकाल में भाजपा छोडक़र कांग्रेस में शामिल हो गए थे. खुंटे विधायक खरीद फरोख्त कांड में भी फंसे थे. बाद में वो कांग्रेस के जोगी खेमे से अलग हो गए.
सतनामी समाज के नेता खुंटे को अनुसूचित जाति विभाग का अध्यक्ष बनाया गया था. और वर्तमान में प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष हैं. उन्होंने पार्टी छोडऩे को लेकर कांग्रेस की रीति-नीति की आलोचना की है.
खुंटे ने कहा कि जिस मकसद से राज्य का गठन किया गया था. वह पूरा होता नहीं दिख रहा है. खुंटे ने अपने भावी राजनीति कदम पर सिर्फ इतना ही कहा कि नई पार्टी बनाने या फिर भाजपा या किसी दल में शामिल होने को लेकर जल्द कोई फैसला लेंगे.
पीआर खूंटे 13वीं लोकसभा के सदस्य थे. उन्होंने 1999 लोकसभा चुनाव में अविभाजित मध्यप्रदेश के सारंगगढ़ सीट से चुनाव जीता था. साल 2022 में पीआर खूंटे ने राज्यसभा के लिए दावेदारी की थी. लेकिन पार्टी ने उन्हें मौका नहीं दिया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



