पूर्व आरक्षक ने कार विभाग में लगाने का झांसा देकर किया 2.5 लाख की ठगी, एक साल से फरार चल रहा आरोपी गिरफ्तार

Former constable duped a person of 2.5 lakhs on the pretext of getting a job in car department, accused who was absconding for one year arrested

पूर्व आरक्षक ने कार विभाग में लगाने का झांसा देकर किया 2.5 लाख की ठगी, एक साल से फरार चल रहा आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर : बिलासपुर पुलिस ने एक ठगी के मामले में एक साल से फरार चल रहे पूर्व आरक्षक को गिरफ्तार किया है। आरोपी पूर्व आरक्षक श्रीकांत मार्को ने पीएचई विभाग में कार लगवाने का झांसा देकर एक युवक से 2.5 लाख रुपये और कार की ठगी की थी। काफी समय तक फरार रहने के बाद आखिरकार पुलिस ने उसे घेराबंदी कर दबोच लिया.
मिली जानकारी के मुताबिक सरकंडा थाना क्षेत्र के तुलसी आवास, राजकिशोर नगर निवासी आदित्य श्रीवास्तव ने 3 फरवरी 2024 को रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी जान-पहचान पूर्व आरक्षक श्रीकांत मार्को उम्र 34 साल निवासी बंधवापारा, सरकंडा से थी। आरोपी ने आदित्य को पीएचई विभाग में कार लगवाकर मुनाफा दिलाने का झांसा दिया और इसके बदले उससे ₹2,50,000 और एक टाटा जेस्ट कार ले ली. लेकिन न ही कार विभाग में लगाई गई और न ही पैसे लौटाए गए.
कई बार मांगने पर आरोपी टालमटोल करता रहा. और आख़िरकार कॉल उठाना भी बंद कर दिया. तब पीड़ित को ठगी का अहसास हुआ. जिसके बाद उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई.
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 420 (धोखाधड़ी) के तहत जुर्म दर्ज कर मामले की जांच शरु की. आरोपी काफी समय से फरार चल रहा था और पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही थी.
30 जुलाई 2025 को खबर मिली कि श्रीकांत मार्को अपने निवास स्थान बंधवापारा लौटा है. फौरन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजनेश सिंह को इसकी जानकारी दी गई. उनके निर्देश पर अति. पुलिस अधीक्षक (शहर) राजेन्द्र जायसवाल और सीएसपी सिद्धार्थ बघेल के नेतृत्व में थाना प्रभारी निरीक्षक निलेश पांडेय व प्र. आर. राजेश्वर क्षत्री की टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ा. पूछताछ में आरोपी ने जुर्म कबूल कर लिया. जिसके बाद सरकंडा थाना प्रभारी निरीक्षक निलेश पांडेय की टीम ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB