हितग्राहियों से अवैध वसूली, फर्जी जिओ टैगिंग और पीएम आवास घोटाले के खिलाफ बड़ा एक्शन, ब्लॉक समन्वयक विकास द्विवेदी बर्खास्त

Big action against illegal recovery from beneficiaries, fake geo tagging and PM housing scam, Block Coordinator Vikas Dwivedi dismissed

हितग्राहियों से अवैध वसूली, फर्जी जिओ टैगिंग और पीएम आवास घोटाले के खिलाफ बड़ा एक्शन, ब्लॉक समन्वयक विकास द्विवेदी बर्खास्त

गरियाबंद/देवभोग : प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) में हितग्राहियों से रिश्वत व बोगस जिओ टैगिंग के गंभीर आरोपों के बाद जिला पंचायत गरियाबंद के सीईओ ने ब्लॉक समन्वयक विकास द्विवेदी की सेवाएं खत्म कर दी है.
छत्तीसगढ़ न्यूज पोर्टल द्वारा लगातार इस मामले पर खबरें प्रकाशित की जा रही थी. हितग्राहियों से अवैध वसूली, फर्जी जिओ टैगिंग और आवास स्वीकृति में घालमेल की जानकारी सामने आने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया था.
ब्लॉक समन्वयक विकास द्विवेदी पर आरोप था कि वे पीएम आवास योजना के हितग्राहियों से आवास स्वीकृति और कार्य प्रगति रिपोर्ट में जिओ टैगिंग के नाम पर रिश्वत की मांग कर रहे थे. साथ ही कई मामलों में बिना स्थल निरीक्षण के फर्जी जिओ टैगिंग की शिकायतें भी सामने आई थी.
जिला पंचायत सीईओ ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच कराई और प्रथम दृष्टया दोषी पाए जाने पर विकास द्विवेदी की सेवा समाप्ति का आदेश जारी किया। यह कार्रवाई जिले में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की दिशा में एक सख्त संदेश मानी जा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB