परीक्षा के दौरान फर्जीवाड़ा, युवती और उसके साथी पकड़ाए, हाईटेक तरीके से चल रही नकल का वीडियो हुआ वायरल, कॉलर कैमरा और वॉकी-टॉकी जब्त

Fraud during the exam, a girl and her companions were caught, video of high-tech cheating went viral, collar camera and walkie-talkie were confiscated

परीक्षा के दौरान फर्जीवाड़ा, युवती और उसके साथी पकड़ाए, हाईटेक तरीके से चल रही नकल का वीडियो हुआ वायरल, कॉलर कैमरा और वॉकी-टॉकी जब्त

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में प्रतियोगी परीक्षाओं की शुचिता एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है. PWD सिविल इंजीनियरिंग की परीक्षा के दौरान एक महिला परीक्षार्थी द्वारा हाईटेक तरीक़े से नकल करने की घटना सामने आई है. इस तकनीकी नकल ने न सिर्फ प्रशासन को हैरान कर दिया। बल्कि परीक्षा प्रणाली की पारदर्शिता पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.
मिली जानकारी के मुताबिक बिलासपुर शहर के राम दुलारे स्कूल परीक्षा केंद्र में एक महिला परीक्षार्थी को कॉलर में बेहद बारीकी से छिपाए गए माइक्रो कैमरे और वॉकी-टॉकी ईयरपीस के साथ पकड़ा गया. जांच में सामने आया कि महिला परीक्षार्थी कैमरे की मदद से प्रश्नपत्र की तस्वीरें बाहर भेज रही थी. वहीं, परीक्षा केंद्र के बाहर एक ऑटो में बैठा उसका सहयोगी सवाल हल कर वायरलेस डिवाइस के जरिए उसे जवाब बता रहा थी.
इस संदिग्ध गतिविधि की खबर मिलते ही NSUI के कार्यकर्ताओं ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले का पर्दाफाश किया। उन्होंने महिला परीक्षार्थी को रंगे हाथ पकड़कर परीक्षा केंद्र की निगरानी टीम को सौंपा और बाद में पुलिस को बुलाकर पूरे मामले की जानकारी दी.
पुलिस ने मौके से इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस, संदिग्ध ऑटो वाहन और महिला परीक्षार्थी को कब्जे में लेकर पूछताछ शुरु कर दी है. शुरुआती जांच में यह भी सामने आया कि इस तरह की तकनीकी नकल एक संगठित गिरोह का हिस्सा हो सकती है. जो परीक्षा देने के बदले पैसे लेकर दूसरे लोगों की मदद करता है.
यह घटना न सिर्फ तकनीकी सुरक्षा के लिहाज़ से चिंता बढ़ाने वाली है. बल्कि परीक्षा आयोजन प्रक्रिया की खामियों को भी उजागर करती है. सुरक्षा जांच में ऐसे उपकरणों का प्रवेश कैसे हुआ? निगरानी में लगी टीमों की सतर्कता पर भी गंभीर सवाल उठते हैं.
परीक्षा में इस तरह की हेराफेरी से न सिर्फ मेहनती और ईमानदार अभ्यर्थियों का भविष्य खतरे में पड़ता है. बल्कि सरकारी सेवाओं में अयोग्य लोगों के चयन की आशंका भी पैदा होती है.
NSUI की मांग
घटना के सामने आने के बाद NSUI कार्यकर्ताओं ने दोषियों पर कड़ी कार्रवाई, गिरोह के पूरे नेटवर्क की जांच, तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए परीक्षा केंद्रों में बायोमैट्रिक सत्यापन और इलेक्ट्रॉनिक डिटेक्शन तकनीक लागू करने की मांग की है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB