ऑपरेशन साइबर शील्ड, ऑनलाइन साइबर ठगी के 6 आरोपी और गिरफ्तार, अब तक 68 आरोपियों की हुई गिरफ्तारी, रायपुर पुलिस का एक्शन
Operation Cyber Shield, 6 more accused of online cyber fraud arrested, 68 accused arrested so far, action by Raipur Police
रायपुर : पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज अमरेश मिश्रा द्वारा साइबर क्राईम पोर्टल में रिपोर्टेड म्यूल बैंक अकाउंट की जांच करने के लिए प्लान तैयार कर रेंज साइबर थाना को निर्देशित किया गया था.
निर्देशानुसार दिनांक 23 जनवरी 2025 को रेंज सायबर थाना, एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा रायपुर के कई थानों के करीब 100 से ज्यादा पुलिस अधि./कर्म. की अलग-अलग 20 से ज्यादा टीमें बनाकर आरोपियों की पतासाजी करते हुए गिरफ्तार करने के साथ ही म्यूल बैक अकाउंट दूसरे के नाम से होना पाए जाने पर पूछताछ और तकनीकी सबूत से आरोपियों से कनेक्ट होने पर एजेंटो सहित कुल 62 आरोपियों को गिरफ्तार कर कार्यवाही किया गया था.
इसी कड़ी में ऐसे लोगों के खिलाफ लगातार कार्यवाही करते हुये 24 जनवरी 2025 को 6 और आरोपियों को गिरफ्तार किया गया. अब तक कुल 68 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका हैं.
गिरफ्तार आरोपी
01. सत्यम सेवानी पिता भगवान दास सेवानी उम्र 24 साल निवासी दीन दयाल वार्ड क्रमांक 6, लाल दाढ़ी के पास जिला महासमुंद
02. सौरभ कुमार शर्मा पिता राजेश कुमार शर्मा उम्र 29 साल निवासीनीलम जनरल स्टोर सुंदर नगर, थाना पुरानी बस्ती रायपुर
03. संगीता मांझी पति पुरूषोत्तम मांझी उम्र 42 साल निवासी मुर्राभट्टी विद्या ज्योति स्कुल के पास थाना गुढ़ियारी रायपुर
04. गोविन्द कुमार पिता विजय कुमार उम्र 32 साल निवासी हनुमान नगर मठपारा थाना टिकरापारा रायपुर
05. यमन बंजारे पति तीजराम बंजारे उम्र 31 साल, निवासी बसंत विहार कालोनी गोंदवारा थाना गुढ़ियारी रायपुर
06. तोमेश कौशल पिता संजय कौशल उम्र 23 साल, निवासी सीतानगर वार्ड नंबर 03 गुप्ता किराना स्टोर के पास गोगांव थाना गुढ़ियारी रायपुर
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI
इसी भी पढ़ें..
ऑपरेशन साइबर शील्ड, 84 करोड़ से ज्यादा की ठगी, 40 स्थानों पर एक साथ छापेमारी में 3 नाइजीरियन समेत 62 आरोपी गिरफ्तार



