त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में पत्नी के लिए डरा धमकाकर वोट मांग रहा पति, सोशल मीडिया में वीडियो जमकर हो रहा वायरल, चुनावी माहौल गर्म
Husband threatening and seeking votes for wife in three-tier Panchayat elections, video going viral on social media, election atmosphere heated
कोरबा : कोरबा में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जहां प्रत्याशी और उनके समर्थक जनता को प्रभावित करने के लिए कई रणनीतियां अपना रहे हैं. वहीं रविवार 23 फरवरी यानि कटघोरा और पाली विकासखंड के शेष क्षेत्रों में मतदान हो रहा हैं जिससे चुनावी माहौल काफी गर्म हो गया है.
मिली जानकारी के मुताबिक कटघोरा जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 5 से निर्दलीय प्रत्याशी के समर्थन में वोट मांगते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में वोट अपील करने वाला व्यक्ति साफ लहजे में जेल जाने, शराब पीने और राजनीति में जनसेवा करने की बात कह रहा है. वह यह भी कह रहा है कि वह गुंडा है और गुंडा ही बना रहेगा. इस वीडियो ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी है.
यह वीडियो तब सामने आया जब क्षेत्र क्रमांक 5 से जिला पंचायत प्रत्याशी के पति, नरेंद्र साहू, एक सभा में महिलाओं की मौजूदगी में वोट अपील कर रहे थे. उन्होंने खुलेआम कहा, “मैं गुंडा हूँ और गुंडा बनकर रहूंगा.” साथ ही उन्होंने चुनाव चिन्ह ‘दो पत्ती’ पर मतदान करने की अपील की. इस तरह के बयानों और वीडियो के वायरल होने से प्रशासन के लिए यह एक खुली चुनौती के रूप में देखा जा रहा है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



