IIT भिलाई के बी.टेक छात्र सोमिल साहू की संदिग्ध हालत में मौत, मचा हड़कंप, परिजनों की जांच की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से खुलेगा राज

IIT Bhilai B.Tech student Somil Sahu dies under suspicious circumstances, sparking uproar; family demands investigation; postmortem report to reveal mystery

IIT भिलाई के बी.टेक छात्र सोमिल साहू की संदिग्ध हालत में मौत, मचा हड़कंप, परिजनों की जांच की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से खुलेगा राज

दुर्ग/जेवरा सिरसा : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से एक बेहद चौंकाने वाली और दुखद खबर सामने आई है. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) भिलाई के बी.टेक प्रथम वर्ष के छात्र सोमिल साहू की संदिग्ध हालत में मौत हो गई. घटना से संस्थान परिसर में शोक और स्तब्धता का माहौल है.
मिली जानकारी के मुताबिक रविवार सुबह करीब 10 बजे सोमिल साहू की तबीयत अचानक बिगड़ गई. उसके साथियों ने फौरन उसे स्पर्श अस्पताल पहुंचाया. लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. यह खबर मिलते ही छात्रावास और कॉलेज प्रशासन में हड़कंप मच गया.
सुबह करीब10 बजे छात्र की तबीयत अचानक बिगड़ गई. जिसके बाद उसे फौरन निजी स्पर्श अस्पताल ले जाया गया, हालांकि डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. खबर मिलते ही जेवरा सिरसा पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरु कर दी है. पुलिस छात्र के रुममेट्स और दोस्तों से भी पूछताछ कर रही है. ताकि यह साफ किया जा सके कि घटना से पहले क्या हुआ था.
मध्यप्रदेश के हरदा जिले का निवासी मृतक छात्र सोमिल साहू  IIT भिलाई में इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग के प्रथम वर्ष का छात्र था और कुछ ही महीनों पहले पढ़ाई के लिए भिलाई आया था. छात्र के परिजनों की जांच की मांग की है.
बताया जा रहा है कि छात्र को मिर्गी (एपिलेप्सी) की बीमारी थी. और संभव है कि उसी के दौरे की वजह से उसकी तबीयत बिगड़ी हो. हालांकि असल वजह का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा. मृतक के शव को लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल भेजा गया. जहां मेडिकल बोर्ड द्वारा पोस्टमार्टम किया गया.
गौरतलब है कि इस दर्दनाक घटना से संस्थान परिसर में शोक का माहौल है. सहपाठी और शिक्षक स्तब्ध हैं कि कुछ ही पलों में स्वस्थ दिखने वाला छात्र यूं अचानक कैसे चल बसा. अब सभी की निगाहें पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर टिकी हैं. जिससे मौत के सही वजह का पता चल सके.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t