गौठान परिसर में 14 मवेशियों की मौत का मामला, आरोपी सरपंच रामकृष्ण गिरफ्तार, लगा गंभीर आरोप, पशु क्रूरता का मामला दर्ज

14 cattle died in the Gauthan complex; accused Sarpanch Ramakrishna arrested; serious charges leveled, animal cruelty case registered

गौठान परिसर में 14 मवेशियों की मौत का मामला, आरोपी सरपंच रामकृष्ण गिरफ्तार, लगा गंभीर आरोप, पशु क्रूरता का मामला दर्ज

जांजगीर : शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के ग्राम सलखन स्थित गौठान में 14 मवेशियों की मौत के मामले में पुलिस ने ग्राम पंचायत सलखन के सरपंच रामकृष्ण को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी सरपंच के खिलाफ बीएनएस की धारा 170, 126, 135(3) के तहत कार्रवाई की गई. आरोपी को अदालत में पेश किया गया.
मिली जानकारी के मुताबिक छह अक्टूबर को ग्राम सलखन के गौठान में बड़ी तादाद में मवेशियों के मृत पाए जाने की खबर पर पुलिस सहायता केंद्र प्रभारी सउनि रामप्रसाद बघेल मौके पर पहुंचे. जांच में पाया गया कि ग्राम कचंदा मार्ग पर स्थित गौठान के चारों ओर झटका तार लगाया गया था. गौठान के अंदर बने नवा तालाब के चारों तरफ सात गाय और सात बैल मृत हालत में पाए गए. वहीं, पांच मवेशियों के कंकाल और तीन घायल मवेशी भी मिले. जिनका इलाज कराया गया.
मौके पर पंचनामा और पोस्टमार्टम के बाद मृत मवेशियों और कंकाल के नमूने जांच के लिए भेजे गए. पशु चिकित्सक की रिपोर्ट के बाद थाना शिवरीनारायण में पशु क्रूरता अधिनियम की धारा 11(1)(क) के तहत मामला दर्ज किया गया. जांच के दौरान सरपंच रामकृष्ण कश्यप उम्र 56 साल निवासी सलखन की लापरवाही और अप्रत्यक्ष जिम्मेदारी सामने आई. इस पर उसे गिरफ्तार किया गया. आरोपी सरपंच रामकृष्ण को अदालत में पेश किया गया.
पुलिस की इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार द्विवेदी, सउनि रामप्रसाद बघेल, आरक्षक प्रवीण कुमार साहू एवं विवेक सिंह की प्रमुख भूमिका रही. पुलिस की टीम इस मामले में शामिल अन्य लोगों की भी जानकारी जुटा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t