पुरानी रंजिश के चलते युवक पर हमला, पति-पत्नी ने मिलकर की मारपीट, फिर चलाए ब्लेड, कई जगहों पर आई चोटें, जांच में जुटी पुलिस

A young man was attacked due to an old rivalry; a husband and wife assaulted him, then used blades, resulting in multiple injuries; police are investigating.

पुरानी रंजिश के चलते युवक पर हमला, पति-पत्नी ने मिलकर की मारपीट, फिर चलाए ब्लेड, कई जगहों पर आई चोटें, जांच में जुटी पुलिस

बिलासपुर/सरकंडा : बिलासपुर में पुराने विवाद को लेकर पति-पत्नी ने मिलकर एक युवक की बेरहमी से पिटाई कर दी. जिसके बाद पति ने युवक पर ब्लेड से हमला कर दिया. जिससे लहूलुहान युवक घायल हो गया. यह मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक राजकिशोर नगर अटल आवास निवासी राहुल जाधव उम्र 30 साल ड्राइवर है. शनिवार की रात 12.30 बजे से 12.45 के बीच कार्तिक गुप्ता और पत्नी आकांक्षा गुप्ता बाइक से आए. राहुल उन्हें पहले से जानता है. इस दौरान उन्होंने राहुल को बुलाया. जिसके बाद पुराने विवाद को लेकर गाली-गलौज करने लगे.
इस दौरान दोनों पति-पत्नी मिलकर लात-घूसों से उसकी पिटाई करने लगे. विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी. इसी बीच कार्तिक गुप्ता ने ब्लेड से उस पर हमला कर दिया. जिससे युवक के गले सहित अन्य हिस्सों से खून निकलने लगा.
मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव किया. जिसके बाद घायल युवक को अस्पताल ले गए. पीड़ित की रिपोर्ट पर पुलिस ने पति-पत्नी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t