महासमुंद जिले में 6 निकायों में 3 भाजपा 2 कांग्रेस और एक निर्दलीय की जीत, 25 साल बाद लिया पिता की हार का लिया बदला, पूर्व विधायक को दी पटखनी

In Mahasamund district, 3 BJP, 2 Congress and one independent won in 6 bodies, avenged father's defeat after 25 years, defeated former MLA

महासमुंद जिले में 6 निकायों में 3 भाजपा 2 कांग्रेस और एक निर्दलीय की जीत, 25 साल बाद लिया पिता की हार का लिया बदला, पूर्व विधायक को दी पटखनी

महासमुंद : महासमुंद जिले के 3 नगरपालिका और 3 नगर पंचायत में मतगणना की प्रक्रिया पूरी हो गई है. महासमुंद नगरपालिका से कांग्रेस के निखिलकांत साहू से जीत हासिल की है. महासमुंद नगर पालिका में बीजेपी के पूर्व विधायक विमल चोपड़ा को हार का सामना करना पड़ा है. कांग्रेस प्रत्याशी निखिल कांत साहू ने चुनावी मैदान में विमल चोपड़ा को पटखनी दी है वहीं बागबाहरा नगरपालिका से कांग्रेस की खिलेश्वरी ताम्रध्वज बघेल ने जीत दर्ज की है. 
सरायपाली नगरपालिका से भाजपा की सरस्वती चन्द्रकुमार पटेल विजयी हुई. तुमगांव नगर पंचायत से निर्दलीय बलराम साहू विजयी हुए. जबकि पिथौरा नगर पंचायत से भाजपा के देवेश निषाद विजयी हुए. वहीं बसना नगर पंचायत से भाजपा की डा खुशबू अग्रवाल निर्विरोध जीत दर्ज की. इस तरह 6 नगरीय निकायों में 3 भाजपा, 2 कांग्रेस और 1 निर्दलीय अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों ने जीत का परचम लहराया है.
 महासमुंद नगर पालिका के अध्यक्ष पद के लिए कुल 5 प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतरे थे. महासमुंद नगर पालिका के 30 वार्डो मे भाजपा 16 कांग्रेस 8 और 6 निर्दलीय पार्षद विजयी हुए हैं. बागबाहरा नगर पालिका ( अनुसूचित जाति मुक्त ) से अध्यक्ष के लिए कुल 2 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे. यहां से कांग्रेस की खिलेश्वरी ताम्रध्वज बघेल ने भाजपा के शंकर ताण्डी को 877 मतों से हराया. भाजपा प्रत्याशी शंकर ताण्डी बागबाहरा नगर पालिका से 2 बार अध्यक्ष रह चुके हैं. बागबाहरा के नगर पालिका के 15 वार्डो मे भाजपा के 8 कांग्रेस के 6 और 1 निर्दलीय पार्षद प्रत्याशी विजयी हुआ है.
सन 2000 में डॉ विमल चोपड़ा ने निखिल कान्त साहू के पिता मनोज कान्त साहू को एक हजार वोटों से शिकस्त देकर पहली बार चुनाव जीता था. उसी कांग्रेस नेता के बेटे निखिल कांत साहू ने करीब 3500 वोटों से चुनाव जीतकर अपने पिता मनोज की हार का बदला ले लिया है.
बता दें कि महासमुंद नगर पालिका परिषद क्षेत्र ने 47178 मतदाता है. जिनमें से 24915 महिला मतदाता है और 22254 पुरुष मतदाता के अलावा 9 तृतीय लिंग के मतदाता है. महासमुंद नगर पालिका परिषद में 30 वार्डों में भाजपा कांग्रेस आम आदमी पार्टी और निर्दलीय के रूप में 100 से अधिक उम्मीदवारों ने पार्षद पद के लिए अपना भाग्य आजमाया. वहीं नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद के लिए 5 प्रत्याशी मैदान में थे.
नीचे निर्वाचित पार्षद क्रमश: वार्ड क्रमांक
1. रिंकू चंद्राकर कांग्रेस
2.जय देवांगन कांग्रेस
3 पप्पू ठाकुर bjp
4. राहुल आवाड़े निर्दलीय
5. पंकज कासना bjp
6.सीता टोडेकर bjp
7. मुस्ताक कांग्रेस
8.जरीना हाफिज bjp
9. सूरज नायक कांग्रेस
10. माखन पटेल bjp
11. टोमन कागजीकांग्रेस
12. मालती ध्रुव कांग्रेस
13.नानहु भाई bjp
14. देवीचंद bjp
15. ईश्वरी भोई
16. धनेन्द्र chandra निर्दलीय
17. नीरज चंद्राकर निर्दलीय
18. प्रीति साहू bjp
19. प्रीति बादल मक्कड़ bjp
20. निश्चय पूनम चंद्राकर bjp
21. मुन्ना देवार
22. चंद्रशेखर बेलदार bjp निर्दलीय
23. राजेंद्र चंद्राकर bjp
24.पवन पटेल
25. भाऊ राम साहू bjp
26. पियूष साहू bjp
27. गुलशन साहू कांग्रेस
28. विजय साव कांग्रेस
29 शुभ्रा मनीष शर्मा
3o.धनेश्वरी सोनधर सोनवानी bjp
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI