आरंग नगर पालिका के 17 में से 10 वार्डों में बीजेपी का कब्जा, BJP के संदीप जैन बने नगर पालिका अध्यक्ष, कांग्रेस के समीर गोरी बने पार्षद
BJP captured 10 out of 17 wards of Arang Municipality, BJP's Sandeep Jain became the Municipality President, Congress's Sameer Ghori became the councilor.
आरंग : आरंग नगर पालिका में नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा के अध्यक्ष प्रत्याशी डॉ संदीप जैन को आरंग की जनता ने चुना. संदीप जैन ने कांग्रेस के मंगलमूर्ति अग्रवाल को 3,516 मतों के अंतर से हराकर यह ऐतिहासिक जीत हासिल की. कांग्रेस के मंगल मूर्ति अग्रवाल को 3665 मत मिले है। निर्दलीय निर्दलीय प्रत्याशी रमेश तिवारी को 3339 वोट, जनक राजू साहू को 561 वोट, श्रीकांत बंजारे को 72 वोट तथा कैलाश धृतलहरे को 77 वोट मिले।नोटा में 84 वोट डाले गए.
वही 17 पार्षद वाले नगर पालिका परिषद भाजपा के 10 प्रत्याशियों ने चुनाव में जीत दर्ज किया है. वही 5 कांग्रेस और शिवसेना के 2 प्रत्याशी निर्वाचित हुए. गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ राज्य बनने के बाद पहली बार आरंग की नगर सत्ता में भाजपा का अध्यक्ष प्रत्याशी निर्वाचित हुआ. वार्ड नम्बर 7 से कांग्रेस के समीर गोरी ने जीत दर्ज की.
जीत के बाद डॉ संदीप जैन ने कहा कि नगर की जनता की सेवा के लिए वे हमेशा प्रतिबद्ध है. नगर में भाजपा की ट्रिपल इंजन की सरकार बनी है. विकास कार्यों के लिए फंड की कमी कभी नही होगी। उन्होंने जीत श्रेय पार्टी और कार्यकर्ताओं को दिया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI
आरंग नगर पालिका का चुनाव परिणाम
| वार्ड नंबर | विजेता (पार्टी) |
|---|---|
| 01 | खिलावन निषाद (कांग्रेस) |
| 02 | उमाकांत यादव (शिवसेना) |
| 03 | नरेंद्र लोधी (भाजपा) |
| 04 | ईश्वर पटेल (कांग्रेस) |
| 05 | दीक्षा सूरज सोनकर (कांग्रेस) |
| 06 | खुशबू राकेश शर्मा (शिवसेना) |
| 07 | समीर गोरी (कांग्रेस) |
| 08 | भानमती राकेश सोनकर (भाजपा) |
| 09 | पुष्कर साहू (भाजपा) |
| 10 | संतोष लोधी (भाजपा) |
| 11 | गोलू वीरेंद्र कंडरा (भाजपा) |
| 12 | सुनीता धुरंधर (भाजपा) |
| 13 | चित्ररेखा विक्रम परमार (भाजपा) |
| 14 | शरद गुप्ता (कांग्रेस) |
| 15 | ध्रुव कुमार मिर्धा (भाजपा) |
| 16 | सेवती साहू (भाजपा) |
| 17 | हीरामन कोशले (भाजपा) |



