रायपुर के बेबीलॉन टॉवर में युवक ने सातवीं मंजिल से कूदकर की खुदकुशी, इलाके में मचा हड़कंप, सीसीटीवी में कैद हुई घटना, जांच में जुटी पुलिस
In Raipur's Babylon Tower, a young man committed suicide by jumping from the seventh floor, created panic in the area, incident captured in CCTV, police engaged in investigation.
रायपुर : राजधानी के वीआईपी रोड स्थित बेबीलॉन टॉवर में एक युवक ने सातवीं मंजिल से कूदकर खुदकुशी कर ली. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. आनन फानन में लोगों ने पुलिस को घटना की खबर दी. जिसके बाद तेलीबांधा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरु कर दी.
मृतक की पंडरी निवासी विजय बसोने एक सीए (चार्टर्ड अकाउंटेंट) के अंडर में कार्यरत था. बता दें कि घटना की खबर मिलते ही मौके पर पहुंची तेलीबांधा पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है.
टना से जुड़ा सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें युवक को ऊपर से नीचे गिरते हुए देखा जा सकता है. जैसे ही फर्श पर गिरता है, धड़ाम से आवाज आती है. हाथ हलके से हिलते हैं और उसकी मौत हो जाती है.
पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि युवक ने खुदकुशी क्यों की. जानकारी के मुताबिक मौत से पहले विजय के फोन पर EMI का मैसेज आया था. हालांकि यह साफ़नहीं है कि यह मैसेज उसकी खुदकुशी की वजह था या नहीं. पुलिस इस दिशा में भी जांच कर रही है. विजय की मौत ने उसके परिवार और आसपास के लोगों को सदमे में डाल दिया है. उसके सहकर्मियों और दोस्तों में भी इस घटना से शोक की लहर है.
बताया जा रहा है कि युवक मूल रुप से MP के बालाघाट का रहने वाला है. यहां पर वह किराए से रहता था. युवक शादीशुदा है. आर्थिक परेशानियों का सामना कर रहा था.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



