विप्र फाउंडेशन 'नारी तू नारायणी' कार्यक्रम में सीएम साय की धर्मपत्नी कौशल्या देवी ने वरिष्ठ पत्रकार और समाजसेविका मेघा तिवारी को किया सम्मनित

In the Vipra Foundation's 'Nari tu Narayani' program, CM Sai's wife Kaushalya Devi honored senior journalist and social worker Megha Tiwari

विप्र फाउंडेशन 'नारी तू नारायणी' कार्यक्रम में सीएम साय की धर्मपत्नी कौशल्या देवी ने वरिष्ठ पत्रकार और समाजसेविका मेघा तिवारी को किया सम्मनित

रायपुर : महिला दिवस पर विप्र फाउंडेशन की तरफ से आयोजित सम्मान समारोह में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की धर्मपत्नी कौशल्या देवी द्वारा अपने-अपने क्षेत्र में जीवन में कठिन परिस्थिति में भी मेहनत से एक अलग मुकाम हासिल करने वाली महिलाओ का सम्मान किया गया.
इस कार्यक्रम में कौशल्या देवी ने वरिष्ठ पत्रकार और समाज सेविका मेघा तिवारी को उनके निर्भीक और महिलाओ को जागरुक करने वाले अतुलनीय काम के लिए सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया. मेघा तिवारी ने छत्तीसगढ़ का नाम पूरे देश में रोशन किया है. इससे पूरा छत्तीसगढ़ उन पर गोरवन्वित है.
उन्होंने कहा कि मेघा तिवारी महिलाओ के लिए प्रेरणा स्रोत है. 'मेघा तिवारी के समाज के प्रति समर्पित कार्यो को मैं देखती आ रही हूं. उनकी समाज सेवा और निर्भीक पत्रकारिता से मे प्रभावित हूं. मेरा आशीर्वाद और शुभकामना उनके साथ है.  महिला पत्रकारों को पत्रकारिता करने के लिए बहुत हिम्मत की जरुरत होती है. देश की सभी महिला पत्रकारों को शुभकामनाएं दी. 
विप्र फाउंडेशन ने साहित्यकार, दिव्यांग और 51 महिला  सफाई कर्मचारियो को सम्मानित किया. अध्यक्ष पिंकी बंजारे ने कहा कि समाज के अलग-अलग वर्ग और क्षेत्र में अपनी मेहनत से अपनी पहचान बनाने वाली महिलाओं का सम्मान किया गया. उन्हे हमारी शुभकामनाएं.. दिव्यांग बच्चियों को आवश्यक और जरुरत का समान दिया.l
मुख्य अतिथि के रुप मे उपस्थित गणमान्य रायपुर महापौर मीनल चौबे, संरक्षक सत्य नारायण शर्मा, कोषाध्यक्ष आभा जोशी, महामंत्री वन्दना शर्मा, सरोज शर्मा, आरती पाठक आदि मौजूद रहे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI