खेत के कुएं में गिरने से तेंदुए की मौत, गांव में मचा हड़कंप, वन विभाग द्वारा बढ़ाई गई निगरानी, ग्रामीणों को दी सतर्क रहने की सलाह

Leopard dies after falling into a farm well, causing panic in the village; Forest Department steps up surveillance, villagers advised to be vigilant.

खेत के कुएं में गिरने से तेंदुए की मौत, गांव में मचा हड़कंप, वन विभाग द्वारा बढ़ाई गई निगरानी, ग्रामीणों को दी सतर्क रहने की सलाह

गरियाबंद/छुरा : गरियाबंद जिले के छुरा विकासखंड क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत टोनहीडबरी में शनिवार सुबह करीब 8 बजे एक खेत के कुएं में तेंदुआ मृत हालत में पाया गया. घटना की जानकारी खेत मालिक रायसिंह ठाकुर ने परिक्षेत्र अधिकारी, छुरा को दी.
खेत मालिक रायसिंह ठाकुर ने बताया कि वे रोज की तरह सुबह अपने खेत का निरीक्षण करने पहुंचे थे. तभी कुएं के पानी में तेंदुआ तैरता हुआ दिखाई दिया. इसकी खबर उन्होंने फौरन गांव के लोगों को दी और वन विभाग को अवगत कराया.
खबरमिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू कर तेंदुए को कुएं से बाहर निकाला. लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. मौके पर मौजूद लोगों के सामने वन विभाग के अधिकारियों ने मृत तेंदुए का पंचनामा तैयार किया और आगे की कार्रवाई के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
पोस्टमार्टम के बाद वन विभाग के दिशा-निर्देशों के तहत तेंदुए के शव का अंतिम संस्कार (दहन) किया गया. फिलहाल तेंदुए की मौत की वजह का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर किया जाएगा. घटना के बाद क्षेत्र में वन विभाग द्वारा निगरानी बढ़ा दी गई है. वहीं ग्रामीणों को भी सतर्क रहने की अपील की गई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB