राम मंदिर चौक में बड़ा सड़क हादसा, बेकाबू बस ने बेरहमी से कई लोगों को रौंदा, 1 की मौत, कई घायल, एक की हालत नाजुक, लोगों में आक्रोश
Major road accident at Ram Mandir Chowk, uncontrolled bus ruthlessly trampled several people, 1 dead, several injured, one in critical condition, people angry
कोंडागांव : कोंडागांव जिले में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को दहला दिया. शहर के राम मंदिर चौक में एक तेज रफ्तार बस ने कई राहगीरों को रौंद दिया. इस हादसे में एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई. जबकि कई लोग घायल हैं. चार की हालत नाजुक बताई जा रही है.
मिली जानकारी के मुताबिक ब्रेक फेल होने से तेज रफ्तार बस ने कोंडागांव में ट्रैफिक सिग्नल पर खड़ी बाइकों और पैदल यात्रियों को जोरदार टक्कर मार दी. हादसा इतना भीषण था कि एक बाइक सवार युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. घटना में तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. जिनमें एक की हालत बेहद नाज़ुक बनी हुई है. सभी घायलों को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है.
चश्मदीदों के मुताबिक बस की रफ्तार बहुत ज्यादा थी और चालक ने ट्रैफिक सिग्नल की पूरी तरह अनदेखी की. हादसे के बाद चालक बस को मौके पर छोड़कर फरार हो गया. पुलिस ने बस को जब्त कर चालक की तलाश शुरु कर दी गई है. वहीं मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है. पुलिस शिनाख्ती में जुटी है.
इस दर्दनाक हादसे के बाद लोगों में आक्रोश है. स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मांग किया कि ट्रैफिक नियमों की कड़ी निगरानी हो और दोषी को जल्द गिरफ्तार कर सख्त सजा दी जाए.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



