कबीरधाम की हॉस्पिटल के पास झाड़ियों में मिला नवजात शिशु का शव, इलाके में फैली सनसनी, पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी फुटेज

The body of a newborn baby was found in the bushes near Kabirdham Hospital, sensation spread in the area, police is investigating CCTV footage

कबीरधाम की हॉस्पिटल के पास झाड़ियों में मिला नवजात शिशु का शव, इलाके में फैली सनसनी, पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी फुटेज

कवर्धा : शहर के मिनीमाता चौक के पास स्थित जांगड़े हॉस्पिटल से करीब 100 मीटर दूरी पर नवजात शिशु का शव कपड़े में लिपटा हुआ मिला. शव करीब 6 से 7 माह के भ्रूण का बताया जा रहा है. इलाके में घटना से सनसनी फैल गई है. खबर मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव बरामद किया.
शिशु का सिर कपड़े से बाहर नजर आ रहा था. पास में एक गुलाबी रंग का थैला भी पड़ा हुआ मिला. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है. सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ-साथ आसपास के अस्पतालों और संभावित सुरागों की तलाश की जा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB