अनियंत्रित होकर पलटी मेटाडोर, साप्ताहिक बाजार जा रहे 10 व्यापारी घायल, मची चीख पुकार, दो की हालत नाजुक, धमतरी रेफर, अस्पताल में इलाज जारी
Matador overturned out of control, 10 traders going to the weekly market got injured, screams were heard, condition of two is critical, referred to Dhamtari, treatment continues in the hospital.
धमतरी : छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के नगरी ब्लॉक से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. जहां रानीगांव से भूतबेड़ा साप्ताहिक बाजार जा रहा मेटाडोर अनियंत्रित होकर पलट गया. जहां लोगों की चीख पुकार मच गई. इस हादसे में करीब 10 लोगों को गंभीर चोटे आई है. हादसा लिलांज पुल के पास का है.
मिली जानकारी के मुताबिक मेटाडोर में सवार नगरी-सिहावा के व्यापारी साप्ताहिक बाजार जा रहे थे. इसी दौरान सोंधूर रोड में लीलांज गांव के पास मोटरसाइकिल को साइड देने के चक्कर में मेटाडोर अनियंत्रित होने से पलट गई. इस हादसे में मेटाडोर में सवार कुल 10 लोग घायल हो गए.
घटना के बाद घायलों को फौरन अस्पताल ले जाया गया. वहीं गंभीर रुप से घायल लोगों को धमतरी रेफर कर दिया गया.
गंभीर रुप से घायल हुलेश साहू को सिर पर गंभीर चोट लगी है. वहीं योगिता साहू सरंगपुरी निवासी को अंदरुनी चोट लगने की वजह से धमतरी अस्पताल रेफर कर दिया गया. जहां पर उनका इलाज जारी है.
बता दें कि वाहन सवार सभी लोग व्यापारी थे. जो नगरी-सिहावा के रानीगांव सांकरा से गरियाबंद के भूतबेड़ा गांव के साप्ताहिक बाजार जा रहे थे. मेचका थाना पुलिस ने फौरन घायलों को नगरी सिविल अस्पताल पहुंचाया. बाकी घायलों का उपचार नगरी सिविल अस्पताल में जारी है.
जिसमे मेटाडोर का चालक केशव साहू, घायल का नाम नीराबाई निषाद, सोनी बाई निषाद, देवेंद्र साहू, राम साहू, लकी साहू, अभिजीत, हुलेश साहू , योगिता साहू, पुष्प कुमार साहू, अरुण साहू, हुलेश साहू घायल हुए हैं. सभी घायलों को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है. वहीं दो गंभीर रूप से घायल लोगों को धमतरी रेफर कर दिया गया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



