घर जा रहे व्यापारी का रास्ता रोककर तलवार बेसबॉल डंडे से आधा दर्जन से ज्यादा बदमाशों ने किया हमला, हमलावर फरार

More than half a dozen miscreants attacked a businessman returning home with sword and baseball bat, attackers absconded

घर जा रहे व्यापारी का रास्ता रोककर तलवार बेसबॉल डंडे से आधा दर्जन से ज्यादा बदमाशों ने किया हमला, हमलावर फरार

बिलासपुर : मंगलवार की देर रात मोटरसाइकिल से घर जा रहे युवा व्यापारी को रोककर आधा दर्जन से ज्यादा बदमाशों ने व्यापारी के घर के पास ही ताबड़तोड़ हमला कर घायल कर दिया. मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक ट्रांसपोर्ट का काम करने वाले युवा व्यापारी विकास अग्रवाल अपने काम से देर रात करीब एक बजे के आसपास बृहस्पति बाजार स्थित घर जा रहे थे तभी उनके घर के पास शराब पी रहे अज्जू खान और बंटी यादव और अन्य पांच छै युवक अपने हाथ में रखे तलवार और बेसबॉल के डंडा से युवा व्यापारी को रोककर हमला करते हुए मारपीट की घटना को अंजाम देने लगे.
कोई बड़ी घटना घटित होती इसके पहले ही हो हंगामे से आसपास के स्थानीय लोगों को भीड़ आते देख ये सभी हमलावर युवा व्यापारी विकास अग्रवाल को गंभीर रुप से घायल कर फरार हो गए.
इस घटना के पीछे की असल वजह साफ नहीं हो पाई है. लेकिन सूत्र बता रहे है कि हमलावर बदमाश लड़के घटना को अंजाम देने से पहले युवा व्यापारी के घर के बाहर सड़क किनारे में खड़े होकर शराब पी रहे थे. और जैसे ही विकास अग्रवाल आया तभी सभी बदमाश लड़के रास्ता रोककर मारपीट करने लगे. इस मारपीट में युवा व्यापारी विकास अग्रवाल को सिर में दो जगह और हाथ पैर पीठ में कई जगह चोंट लगी है.
घटना की जानकारी लगते ही मौके पर थाना सिविल लाइन की पेट्रोलिंग गाड़ी पहुंची जहां घायल को थाना लाया गया. समाचार लिखे जाने तक घायल युवा व्यापारी को मुलाहिजा के लिए अस्पताल ले जाया गया. पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB