शौचालय के पास मर्डर का खुलासा, शराब के नशे में मामूली विवाद पर हत्या, रॉड से पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट, 2 आरोपी गिरफ्तार

Murder near toilet revealed, murder over minor drunken dispute, beating to death with rod, 2 accused arrested

शौचालय के पास मर्डर का खुलासा, शराब के नशे में मामूली विवाद पर हत्या, रॉड से पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट, 2 आरोपी गिरफ्तार

रायपुर : राजधानी रायपुर के मंदिर हसौद थाना क्षेत्र में एक मामूली विवाद ने खूनी रुप ले लिया. शराब के नशे में हुए झगड़े के बाद दो युवकों ने अपने ही परिचित की लोहे की रॉड से पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या कर दी. रायपुर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घटना के कुछ ही घंटों के भीतर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक मंदिर हसौद थाना क्षेत्र के ग्राम कुकरा में सुबह पुलिस को खबर मिली कि गांव के सामुदायिक शौचालय के पास एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है. मृतक की पहचान सुरेंद्र कुमार धीवर स्व दुकालू राम धीवर उम्र 48 साल निवासी ग्राम कुकरा मंदिर हसौद रायपुर के रुप में हुई. जो उसी गांव का निवासी था. मृतक के सिर, गर्दन और चेहरे पर धारदार वस्तु से किए गए गहरे घाव के निशान थे. जिससे मामला प्रथम दृष्टया हत्या का लग रहा था.
कत्ल की खबर मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह ने फौरन आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिया, जिसके बाद एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और मंदिर हसौद पुलिस की संयुक्त टीम ने जांच शुरु की. जांच के दौरान टीम को मुखबिर से खबर मिली कि मृतक को आखिरी बार गांव के ही सूरज कोशले और परमानंद साहू उर्फ बिल्लू के साथ एक ऑटो में देखा गया था.
पुलिस ने दोनों संदिग्धों को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की. तो उन्होंने अपना जुर्म कबूल कर लिया. आरोपियों ने बताया कि घटना वाली रात तीनों ने साथ में शराब पी थी. ऑटो में जाते समय किसी बात को लेकर सुरेंद्र से उनका विवाद हो गया. विवाद इतना बढ़ा कि आरोपियों ने ऑटो रोककर पास के एक निर्माणाधीन मकान से लोहे की रॉड उठाई और सुरेंद्र पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया. जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.
पुलिस ने आरोपी सूरज कोशले उम्र 20 साल और परमानंद साहू उर्फ बिल्लू उम्र 23 साल को गिरफ्तार कर लिया है. उनके कब्जे से हत्या में इस्तेमाल की गई लोहे की रॉड और ऑटो वाहन भी जब्त कर लिया गया है. दोनों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं के तहत हत्या का मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.
इस कार्यवाही में निरीक्षक आशीष यादव थाना प्रभारी मंदिर हसौद, एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट से प्रभारी निरीक्षक परेश कुमार पाण्डेय, प्र.आर. वीरेन्द्र भार्गव, जसवंत सोनी, आर. तुकेश निषाद, लक्ष्मीनारायण साहू, मुनीर रजा, अविनाश टण्डन तथा थाना मंदिर हसौद से प्र.आर. अशोक वर्मा, संतोष चंद्राकर, आर. राजेश वर्मा, युवराज वर्मा, जफर अहमद और राकेश कुमार साहू की अहम भूमिंका रही.
आरोपी
सूरज कोशले पिता स्व श्यामलाल कौशले उम्र 20 साल निवासी ग्राम कुकरा थाना मंदिर हसौद जिला रायपुर
परमानंद साहू उर्फ बिल्लू पिता जगमोहन साहू उम्र 23 साल निवासी ग्राम कुकरा थाना मंदिर हसौद जिला रायपुर
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t