जीएसटी की नई दरें आज से लागू, कार, AC से लेकर घी-मक्खन तक रोजमर्रा की 375 वस्तुएं हुई सस्ती, महंगाई से मिलेगी राहत

New GST rates come into effect today, with 375 everyday items, from cars and air conditioners to ghee and butter, becoming cheaper, providing relief from inflation.

जीएसटी की नई दरें आज से लागू, कार, AC से लेकर घी-मक्खन तक रोजमर्रा की 375 वस्तुएं हुई सस्ती, महंगाई से मिलेगी राहत

जीएसटी दरों में बदलाव के बाद आज से कई उत्पादों की कीमतें घट रही हैं. नई जीएसटी दरें आज 22 सितंबर से लागू हो रही हैं. इस बदलाव के बाद फास्ट मूविंग कस्टमर गुड्स उत्पादों पर ज्यादा राहत मिलेगी. रसोई के जरूरी सामान, इलेक्ट्रॉनिक्स, दवाओं और ऑटोमोबाइल समेत लगभग 375 वस्तुओं की कीमतें कम हो जाएंगी.
हालांकि, कंपनियों के पास पहले से स्टॉक मौजूद है, जिन पर पुराने जीएसटी दर लागू थे. इन पुराने उत्पादों को बेचने की समय सीमा 31 दिसंबर तक दी गई है. जीएसटी रिफॉम्र्स के तहत कंपनियों को पुराने स्टॉक को बेचने की अनुमति दी गई है. लेकिन उस पर वही पुराना एमआरपी रहेगा. जो पहले था. ऐसे में उपभोक्ताओं को यह समझना होगा कि क्या पुराने स्टॉक पर जीएसटी की नई दर का असर पड़ा है या नहीं.
कंपनियां अपने पुराने स्टॉक पर नए स्टिकर या लेबल लगाकर ग्राहकों को बता सकती हैं कि अब जीएसटी घटने के बाद यह वस्तु सस्ती हो गई है. इन स्टिकरों पर न्यू एमआरपी आफ्टर जीएसटी रिडक्शन लिखा होगा. ताकि ग्राहक आसानी से फर्क पहचान सकें. पांच तरीकों से पहचानें एमआरपी देखें: पैकिंग पर नया स्टिकर हो जिस पर लिखा हो न्यू एमआरपी आफ्टर जीएसटी रिडक्शन बिल में जीएसटी दर चेक करें: पुरानी और नई दरें (जैसे 18 प्रतिशत से 12 प्रतिशत) देखकर फर्क पहचानें. दुकानदार से पूछें: साफ पूछें कि रेट में जीएसटी घटने का फायदा शामिल है या नहीं. पुराना पैक- पुरानी पैकिंग पर नया रेट बताया गया है या नहीं. ये जांचें. पुराना और नया बिल मिलाएं: एक ही सामान के पुराने और नए बिल की कीमतों की तुलना करें. ग्राहक क्या करें अगर आपको शक है कि आप जो सामान खरीद रहे हैं. वह पुराने दामों पर बिक रहा है. तो आपको सबसे पहले रूक्रक्क चेक करना चाहिए. पैकेजिंग पर ध्यान दें. क्या उस पर नया स्टिकर लगा है. अगर आपको स्टिकर या पैकेजिंग पर कोई बदलाव नहीं दिखता. तो दुकानदार से यह पूछें कि क्या इस सामान पर नई जीएसटी दर लागू हुई है.
अगर फिर भी आपको सही जानकारी नहीं मिलती है. तो राष्ट्रीय उपभोक्ता हेल्पलाइन का टोल-फ्री नंबर 1915 या 1800-11-4000 है. इस नंबर पर कॉल कर आप अपनी शिकायत अधिकारियों को सीधे बता सकते हैं. आपकी शिकायत का रजिस्ट्रेशन कर लिया जाएगा और आपको एक शिकायत संख्या प्रदान की जाएगी.
देवभोग का दूध समेत सभी तरह के प्रोडक्ट आज 22 सितंबर से सस्ते हो जाएंगे. छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी दुग्ध महासंघ मर्यादित के फैसले के बाद सोमवार से दूध, पनीर, घी, मक्खन समेत सभी तरह की चीजें सस्ती हो जाएंगी. देवभोग की तरफ से मिली जानकारी के मुताबिक देवभोग पनीर (एक किग्रा) पर अब 5 फीसदी जीएसटी खत्म कर दिया गया है. इसलिए अब 395 की जगह 376 रुपए किलो में मिलेगा. देवभोग घी के रिफिल पैक (एक लीटर) पर 12 फीसदी जीएसटी लगता था. अब यह नहीं लगेगा. अब लोग इसे 654 रुपए की जगह 613 रुपए में यानी 41 रुपए सस्ता मिलेगा. देवभोग फ्लेवर्ड मिल्क (200 मिली पैक) पर 12 फीसदी जीएसटी टैक्स लगता था. इस वजह से अब इसकी कीमत 30 रुपए की जगह 28 रुपए होगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t

रसोई का बजट होगा कम, FMCG कंपनियों ने घटाए दाम
जीएसटी दरों में कटौती का सबसे बड़ा असर आम आदमी की रसोई पर पड़ेगा. घी, पनीर, मक्खन, नमकीन, केचप, जैम, सूखे मेवे, कॉफी और आइसक्रीम जैसी रोजमर्रा की उपभोग की वस्तुएं सस्ती हो जाएंगी. देश की सबसे बड़ी डेयरी कंपनी अमूल ने अपने 700 से ज्यादा उत्पादों की कीमतों में कटौती का ऐलान किया है. अब 610 रुपये किलो वाला घी 40 रुपये सस्ता होकर 570 रुपये में मिलेगा. वहीं, 100 ग्राम मक्खन 62 रुपये की जगह 58 रुपये और 200 ग्राम पनीर 99 रुपये की जगह 95 रुपये में उपलब्ध होगा. पैकेज्ड दूध की कीमतों में भी दो से तीन रुपये प्रति लीटर की कमी की गई है. इससे पहले मदर डेयरी भी दाम घटाने की घोषणा कर चुकी है.
कार और टू-व्हीलर खरीदना हुआ सस्ता
जीएसटी दरों में कटौती के बाद देश की अग्रणी ऑटोमोबाइल कंपनियां मारुति सुजुकी, टाटा मोटर्स और हुंडई मोटर इंडिया ने अपने वाहनों की कीमतें घटाने का ऐलान किया है. इसी तरह, लग्जरी कार निर्माता मर्सिडीज-बेंज और बीएमडब्ल्यू के साथ-साथ प्रमुख टू-व्हीलर कंपनियों ने भी कीमतों में कटौती की है. जो आज से प्रभावी हो गई है.
AC, डिशवॉशर हुए 8,000 रुपये तक सस्ते
इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार में भी जीएसटी कटौती का असर दिखने लगा है. वोल्टास, डाइकिन, हायर, गोदरेज और पैनासोनिक जैसी कंपनियों ने एयरकंडीशनर (AC) और डिशवॉशर की कीमतों में 1,610 रुपये से लेकर 8,000 रुपये तक की बड़ी कटौती की है. गोदरेज अप्लायंसेज ने अपने कैसेट और टावर एसी पर 8,550 से 12,450 रुपये तक दाम घटाए हैं. कंपनियों को उम्मीद है कि नवरात्रि और दिवाली के दौरान उनकी बिक्री में 10% से ज्यादा की बढ़ोतरी होगी.
दवाओं से लेकर घर बनाने के सामान तक पर राहत
ज्यादातर दवाओं, ग्लूकोमीटर और डायग्नोस्टिक किट जैसे चिकित्सा उपकरणों पर जीएसटी घटाकर पांच प्रतिशत कर दिया गया है. सरकार ने दवा की दुकानों को निर्देश दिया है कि वे संशोधित एमआरपी के साथ ही उत्पाद बेचें. इसके अलावा, घर बनाने वाले सामान सीमेंट पर जीएसटी 28 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत कर दिया गया है. जिससे निर्माण लागत में कमी आएगी.
सौंदर्य और दैनिक उपयोग की वस्तुएं भी सस्ती
हेयर ऑयल, साबुन, शैंपू, टूथपेस्ट जैसे दैनिक उपयोग के उत्पादों पर कर 12/18 प्रतिशत से घटाकर 5 प्रतिशत कर दिया गया है. इसके अलावा, टैल्कम पाउडर, शेविंग क्रीम, आफ्टर-शेव लोशन जैसे उत्पादों पर भी जीएसटी 18% से घटाकर 5% कर दिया गया है. जिससे ये सभी उत्पाद अब सस्ते मिलेंगे. सेवाओं की बात करें तो सैलून, फिटनेस सेंटर और योग जैसी सेवाओं पर जीएसटी 18% से घटाकर बिना इनपुट टैक्स क्रेडिट के 5% कर दिया गया है.
शिकायतों के लिए सरकार ने बनाया विशेष पोर्टल
सरकार यह सुनिश्चित करना चाहती है कि जीएसटी कटौती का लाभ सीधे उपभोक्ताओं तक पहुंचे. इसके लिए राष्ट्रीय उपभोक्ता हेल्पलाइन (एनसीएच) के इनग्राम पोर्टल पर एक समर्पित श्रेणी बनाई गई है. जहां कोई भी उपभोक्ता घटी हुई कीमतों का लाभ न मिलने पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकता है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t