'नो हेलमेट, नो पेट्रोल' बना जानलेवा, फ्यूल देने से मना किया तो बदमाशों ने चलाई ताबड़तोड़ गोलियां, पंप मालिक घायल, मचा हड़कंप

'No helmet, no petrol' became fatal, when refused to give fuel, miscreants opened fire, pump owner injured, panic ensued

'नो हेलमेट, नो पेट्रोल' बना जानलेवा, फ्यूल देने से मना किया तो बदमाशों ने चलाई ताबड़तोड़ गोलियां, पंप मालिक घायल, मचा हड़कंप

रायपुर : राजधानी रायपुर में अब हेलमेट को लेकर सख्ती बरती जाएगी. पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन ने “नो हेलमेट, नो पेट्रोल” (NO HELMET NO PETROL) अभियान चलाने का फैसला लिया है. यह अभियान 1 सितंबर से शुरु होगा. एसोसिएशन ने इसे लेकर प्रशासन को ज्ञापन सौंपा है और सहयोग की अपील की है.
रायपुर में हुई मीटिंग के दौरान यह प्रस्ताव पारित किया गया कि सड़क हादसों में सबसे ज्यादा चोटें सिर पर आती हैं. जो जानलेवा साबित हो सकती हैं. हेलमेट की अनदेखी लोगों के लिए खतरनाक साबित हो रही है. इसी सामाजिक जिम्मेदारी को ध्यान में रखते हुए एसोसिएशन ने यह अभियान शुरु करने का फैसला लिया है.
एसोसिएशन का कहना है कि 1 सितंबर से रायपुर के किसी भी पेट्रोल पंप पर बिना हेलमेट के पेट्रोल नहीं दिया जाएगा. इस फैसले के पीछे उद्देश्य लोगों को सुरक्षा के प्रति जागरुक करना है.
एसोसिएशन के अध्यक्ष अखिल धगट ने बताया कि सड़क हादसों में गंभीर चोटें आम बात हो गई हैं और अधिकतर मामलों में हेलमेट नहीं पहनने के कारण जान चली जाती है या व्यक्ति कोमा में चला जाता है. इसलिए अब सख्ती जरुरी हो गई है. हालांकि यह फैसला फिलहाल रायपुर के लिए लागू होगा. लेकिन भविष्य में इसे पूरे प्रदेश में लागू करने की योजना है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t

बिना हेलमेट नहीं दी पेट्रोल तो पंप मालिक को मार दी गोली

भिंड जिले में बगैर हलेमेट पेट्रोल नहीं देने का आदेश पैट्रोल पम्प संचालक के लिए जी का जंजाल बन चुका है. शनिवार देर रात भिंड-ग्वालियर राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-719) पर स्थित सावित्री लोधी पेट्रोल पंप पर बिना हेलमेट पेट्रोल न देने पर बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. इस हमले में पम्प संचालक घायल हो गया,  जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
दरअसल, भिंड कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव ने कुछ दिन पहले बगैर हेलमेट पेट्रोल नहीं देने का आदेश जारी किया था. आदेश का पालन नहीं होने पर एक पेट्रोल पम्प के खिलाफ कार्रवाई की गई थी. इसी आदेश के पालन के दौरान पेट्रोल पंप संचालक ने हेलमेट न पहने युवकों को पेट्रोल देने से मना कर दिया. इससे गुस्साए दो बदमाशों ने गाली-गलौज करते हुए अचानक फायरिंग शुरू कर दी.
पूरी घटना पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. फुटेज में दिख रहा है कि बदमाश पहले बहस करता है और फिर ताबड़तोड़ गोलियां चलाने लगता है. इस दौरान पेट्रोल पम्प संचालक तेज नारायण नरवरिया के हाथ में गोली लग गई, जिससे  वो घायल हो गया. फायरिंग के बाद वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया और कर्मचारी इधर-उधर भागने लगे.
घटना की सूचना मिलते ही बरोही थाना प्रभारी अतुल भदौरिया पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने घायल संचालक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया. घायल युवक की हालत ठीक बताई जा रही है. पुलिस ने घटना के बाद जांच पड़ताल शुरू कर दी. पुलिस के मुताबिक, दोनों बदमाश भिंड के देहात थाना क्षेत्र में स्थित बिजपुरी गांव के निवासी है.
बिजपुरी में दंगल का कार्यक्रम चल रहा था. इस दौरान दोनों युवक बाइक में पेट्रोल डलवाने के लिए पेट्रोल पम्प पर पहुंचे थे. हेलमेट नहीं होने पर संचालक पेट्रोल देने इनकार लर दिया. जिससे विवाद बढ़ गया. बहरहाल इस घटना ने जिले में कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि अपराधियों के हौसले यूं ही बढ़ते रहे तो आम आदमी खुद को असुरक्षित महसूस करेगा. वहीं पुलिस ने दावा किया है कि फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t