अफसर देखते रहे सेक्सी ‘सनी लियोनी’ का डांस, पैसे लुटाते रहे रसूखदार, ठुमके लगाने वाले पुलिसकर्मी लाइन अटैच, आयोजक गिरफ्तार, SDM अटैच

Officers kept watching sexy 'Sunny Leone' dance, influential people kept looting money, policemen who danced were attached to the line, organizers were arrested, SDM was blameless!

अफसर देखते रहे सेक्सी ‘सनी लियोनी’ का डांस, पैसे लुटाते रहे रसूखदार, ठुमके लगाने वाले पुलिसकर्मी लाइन अटैच, आयोजक गिरफ्तार, SDM अटैच

गरियाबंद/देवभोग/उरमाल : पहले लोगों के मनोरंजन के लिए एसडीएम से ओपेरा की अनुमति ली गई. फिर उन्हीं की मौजूदगी में अश्लील डांस कराया. अर्धनग्न महिलाएं भरी महफिल में नाचती रहीं. रसूखदार पैसे लुटाते रहे. भनक लगते ही पुलिस ने संचालकों के खिलाफ FIR दर्ज कर निर्धारित दिन से एक दिन पहले ही आयोजन बंद करा दिया. यही नहीं डांस में चांस मारने वाले दो पुलिस कर्मियों को लाइन अटैच किया. लेकिन आयोजन की अनुमति देने वाले और प्रशासन ने खुद अश्लील डांस का मजा लेने वाले मैनपुर के एसडीएम डॉ. तुलसीदास कुमार को उनके पद से हटाते हुए गरियाबंद जिला कार्यालय अटैच कर दिया है. वहीं उनकी जगह राम सिंह सोरी को मैनपुर का नया एसडीएम नियुक्त किया गया है.
देवभोग थाना क्षेत्र के उरमाल में 6 दिवसीय ओपेरा का आयोजन कराया जा रहा था. मनोरंजन का हवाला देकर उरमाल के कुछ युवकों की समिति ने इसके लिए मैनपुर एसडीएम तुलसी दास से अनुमति लिया. लेकिन आयोजन के तीसरे दिन यानी 7 जनवरी से अश्लीलता परोसना शुरु किया गया. आयोजन के लिए बाकायदा ओडिसा की बार डांसर को बुलाया गया. जो अश्लील अंदाज में आयोजन का प्रचार करते वीडियो भी जारी किया. 8 जनवरी से भीड़ जुटने लगी. हद तो तब हो गई जब एसडीएम मरकाम इस आयोजन को देखने खुद 9 जनवरी को पहुंच गए.
आयोजकों ने बाकायदा उनके लिए आगे का सीट आरक्षित रखवाया था. रात 11 से 3 बजे तक अश्लील डांस होता रहा. स्टेज पर अर्धनग्न हालत में डांसर डांस करती रही. पंडाल के भीतर भीड़ बेकाबू थी. पंडाल के भीतर अफसर, पुलिस कर्मी, जनप्रतिधि तक डांस पर चांस मारते रहे. पैसे जमकर लुटाते रहे. 10 जनवरी को सभी करतूतों का वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस भी एक्शन में आ गई. दो पुलिस कर्मियों को लाइन अटैच कर दिया गया. प्रशासन ने मैनपुर के एसडीएम डॉ. तुलसीदास कुमार को उनके पद से हटाते हुए गरियाबंद जिला कार्यालय अटैच कर दिया है. वहीं उनकी जगह राम सिंह सोरी को मैनपुर का नया एसडीएम नियुक्त किया गया है. 
थाना प्रभारी फैजुल शाह ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर दो कर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया गया है. 10 तारीख को अश्लील आयोजन की लिखित शिकायत मिली थी. जिसके आधार पर आयोजन करता देवेंद्र राजपूत, गोविंद देवांगन, नरेंद्र साहू, हसन डाडा के खिलाफ बीएनएस की धारा 296, (3) (5) के तहत जुर्म दर्ज कर गिरफ्तार किया गया. 10 तारीख तक संचालन की अनुमति दी गई थी. लेकिन 10 को ही आयोजन बंद करवा दिया गया.
आयोजन के वीडियो वायरल कलेक्टर तक भी पहुंच गया. मामले में पुलिस का एक्शन देखने को मिला  रात भर आयोजन में एसडीएम तुलसीदास मरकाम खुद मौजूद रहे. उनके समर्थक पैसा उड़ाते रहे. वायरल वीडियो में दिख रहे केन्फिडेंस को देखा जा रहा था.
बताना जरूरी है कि पिछले तीन चार महीने से जिले में प्रशासनिक कसावट की कमी देखने को मिल रही है. राजस्व के अफसर अमलीपदर इलाके में खुलेआम धान पार करवाते देखे जा रहे हैं. खरीदी केंद्रों में उठाव के अभाव में अफरा-तफरी मचा हुआ है. तीन दिन के भीतर डीईओ का दो-दो बार पुतला दहन हो गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB