रायपुर की कॉलोनी में युवक ने 8वीं मंजिल से कूदकर दे दी जान, इलाके में दहशत का माहौल, हत्या या आत्महत्या?, जांच मेें जुटी पुलिस
A young man committed suicide by jumping from the 8th floor of a Raipur colony, creating panic in the area. Murder or suicide? Police are investigating.
रायपुर : राजधानी रायपुर में सुसाइड का एक और सनसनीखेज मामला सामने आया है. राजेंद्र नगर इलाके में युवक ने बिल्डिंग की 8वीं मंजिल से छलांग लगाकर खुदकुशी कर ली. मृतक की पहचान असलम अंसारी के रुप में हुई है. वह मध्यप्रदेश के रीवा का निवासी था.
मिली जानकरी के मुताबिक न्यू राजेन्द्र नगर इलाके में डॉल्फिन कॉलोनी में युवक ने 8वीं मंजिल से कूदकर जान दे दी. मृतक की पहचाल रीवा, मध्यप्रदेश निवासी असलम अंसारी (उम्र 27 साल) के रुप में हुई है. असलम अंसारी यहां गार्ड की नौकरी पर था. घटना की खबर के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. फिलहाल युवक ने खुदकुशी का फैसला क्यों किया. इसकी जांच जारी है.
इस घटना से बिल्डिंग में रहने वाले लोगों में सनसनी फैल गई. फिलहाल पुलिस सीसीटीवी की जांच कर रही है. वहीं लोगों से पूछताछ कर मामले की तहकीकात में जुट गई है. राजेंद्र नगर पुलिस ने मृतक के परिजनों को इसकी खबर दी है.
बता दें कि बता दें कि राजेंद्र नगर थाना इलाके में 1 हफ्ते के भीतर ख़ुदकुशी का यह दूसरा मामला है. इससे पहले अमलीडीह के मारुति रेजिडेंसी में 18 साल की हनीफा उर्फ अनिमा पटेल ने सुसाइड किया था. हालांकि ताजा मामले में असलम की हत्या हुई है या फिर खुदकुशी यह सस्पेंस बना हुआ है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



