शराब दुकान के पास सक्रिय पॉकेटमारी गैंग का खुलासा, एक को पकड़कर लोगों ने लगाई मार. किया पुलिस के हवाले, तीन आरोपी फरार, तलाश जारी
A pickpocketing gang operating near a liquor store was exposed. One was caught and beaten by the people. He was handed over to the police, while three others are absconding and the search continues.
कोरबा : कोरबा जिले के टीपी नगर स्थित शराब दुकान में उस वक्त हंगामा मच गया जब लोगों ने पॉकेटमारी करने वाले कुछ युवकों को रंगे हाथों पकड़ा. भीड़भाड़ का फायदा उठाकर ये युवक आसानी से लोगों के बटुए और मोबाइल पर हाथ साफ कर देते थे. इस बार इनका दांव उल्टा पड़ गया और एक युवक पकड़ा गया. जिसकी लोगों ने जमकर पिटाई की और बाद में पुलिस के हवाले कर दिया. वहीं, तीन अन्य युवक मौके से फरार होने में कामयाब हो गए. पुलिस ने पकड़े गए आरोपी से पूछताछ कर रही है.
मिली जानकारी के मुताबिक यह गिरोह पिछले काफी समय से टीपी नगर शराब भट्टी के आसपास सक्रिय था और भीड़ का फायदा उठाकर लोगों के पैसों और कीमती सामानों पर हाथ साफ कर रहा था. हालांकि एक युवक पकड़ा गया. पकड़े जाने के बाद गुस्साए लोगों ने उसकी जमकर पिटाई की और उससे उसके साथियों के बारे में पूछताछ की.
पकड़े गए युवक ने अपना नाम अजय कुमार बताया और सीतामढ़ी शनि मंदिर के पास का रहने वाला बताया. उसने यह भी कहा कि वह बैंड पार्टी में काम करता है. और दोस्तों के साथ यहां आया था. जो मौके से फरार हो गए.
घटना की खबर मिलते ही सीएसईबी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ के लिए चौकी ले आई. जिन लोगों के साथ पॉकेटमारी की घटना हुई थी. उन्हें भी पूछताछ के लिए चौकी बुलाया गया है.
सीएसईबी चौकी प्रभारी भीमसेन यादव ने बताया कि युवक से पूछताछ जारी है और उसके फरार साथियों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है. टीपी नगर स्थित इस शराब दुकान के बाहर इस तरह की घटनाएं पहले भी सामने आ चुकी हैं. यहां अक्सर शराब दुकान बंद होने के बाद भी मदिरा प्रेमी पहुंचते हैं और शराब देने का दबाव बनाते हैं. जिसके चलते कई बार विवाद और मारपीट की स्थिति बन जाती है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



