पैरावट के बीच जली मिली व्यापारी की लाश, सदमे में परिजन, जहर खाकर आग में कूदने की आशंका, हत्या या आत्महत्या जांच में जुटी पुलिस
The charred body of a trader was found in the middle of Paravat, his family in shock, suspected to have consumed poison and jumped into the fire, police investigating whether it was murder or suicide.
जशपुर : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के गृह जिला जशपुर में पत्थलगांव थाना क्षेत्र से एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है. शुक्रवार देर रात पूरन तालाब के पास एक खेत में रखे पुआल में जलकर एक व्यक्ति की मौत हो गई. शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि मृतक ने पहले कीटनाशक जहर का सेवन किया और फिर आग में कूदकर खुदकुशी कर ली. पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है. यह मामला यह घटना पत्थलगांव थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक मृतक समसुल्हक खान उम्र 50 साल निवासी बिलाईटांगर, पत्थलगांव रोजाना प्लास्टिक का सामान लेकर बाजार-हाट में दुकान लगाया करता था और इसी से अपने परिवार का पालन-पोषण करता था. परिजनों के मुताबिक शुक्रवार की शाम समसुल्हक खान घर से यह कहकर निकले थे कि वे प्रकाश सिंह के गोदाम में हिसाब-किताब करने जा रहे हैं. इस दौरान वह अपना मोबाइल फोन घर पर ही छुट गया था. देर रात तक वापस न लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरु की.
परिजनों द्वारा प्रकाश सिंह से संपर्क करने पर बताया गया कि हिसाब हो चुका था और समसुल्हक खान वहां से निकल चुके थे. हालांकि उनकी हिसाब की डायरी और झोला गोदाम में ही छूट गया था. जिससे परिजनों की चिंता और बढ़ गई.
तलाश के दौरान जशपुर रोड स्थित पूरन तालाब के पास मछली बाजार के नजदीक खेत में उनकी लूना टीवीएस एक्सएल खड़ी मिली. आसपास खोजबीन करने पर खेत में रखे पुआल में आग लगी दिखाई दी. पास जाकर देखने पर समसुल्हक खान पुआल में जली हालत में मिले. जिनकी मौके पर ही मौत हो चुकी थी.
घटना की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. पुलिस खुदकुशी की वजह की जांच कर रही है. वहीं इस दर्दनाक घटना से परिजन गहरे सदमे में हैं और पूरे इलाके में शोक का माहौल है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



