जनसेवा के प्रतीक राजिम विधायक रोहित साहू के जन्मदिन पर आधी रात से बधाइयों का लगा तांता, समर्थकों ने मनाया महोत्सव जैसा जश्न
On the birthday of Rajim MLA Rohit Sahu, a symbol of public service, there was a flood of greetings from midnight, supporters celebrated like a festival
गरियाबंद/राजिम : राजिम विधायक रोहित साहू के जन्मदिन पर उनके राजिम स्थित निवास में देर रात से ही बधाई देने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी. जैसे ही घड़ी ने रात के 12 बजाए, समर्थकों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं. कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया और जन्मदिन की खुशियां मनाईं. इस मौके पर विधायक साहू ने केक काटा और सभी का आभार व्यक्त किया. उनके करीबी समर्थकों ने खास तौर पर रंग-बिरंगी रोशनी, गुब्बारों और मिठाइयों के साथ कार्यक्रम को यादगार बना दिया. पूरे माहौल में उत्सव का उल्लास और आत्मीयता देखने को मिली.
विधायक रोहित साहू ने इस अवसर पर कहा कि यह स्नेह और आशीर्वाद ही मेरी सबसे बड़ी ताकत है. मैं जनसेवा के अपने संकल्प को और भी दृढ़ता से निभाने का प्रयास करूंगा.
जिला अध्यक्ष अनिल चंद्रकार ने कहा वो निरंतर जनसेवा और विकास की दिशा में अग्रसर हैं। उनकी सादगी, समर्पण और कार्यशैली हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है. बीते वर्षों में उन्होंने राजिम विधानसभा क्षेत्र के विकास में जो योगदान दिया है. वह सराहनीय है. संगठन को उन पर गर्व है. मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि उन्हें दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य प्रदान करें, ताकि वे इसी तरह जनसेवा करते रहें.
इस मौके जिला भाजपा अध्यक्ष अनिल चंद्राकर, जनपद उपाध्यक्ष फिंगेश्वर सतीश यादव, नपा उपाध्यक्ष आसिफ मेमन, भाजपा मंडल अध्यक्ष सुमित पारख, अजय रोहरा, सागर मयाणी, सुरेंद्र सोनटेके, सूरज सिन्हा इम्मू मेमन, ऋषिकांत मोहरे, प्रीत सोनी, पप्पू ठाकुर, शीतल सिन्हा, प्रतीक सिंह, अमित वखारिया, यश मिश्रा, अभिषेक तिवारी, कासिम मेमन, सुजल कान्हा, किशोर साहू सहित क्षेत्र के अनेक जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता और बड़ी तादाद में आम नागरिक भी मौजूद रहे. देर रात तक जश्न का माहौल बना रहा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
ttps://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



