नवरात्रि के पहले दिन बहू-बेटे की शिकायत लेकर पहुंची मां, बोली टोनही बोलकर कर रहे प्रताड़ित, जमीन हड़पने की कोशिश, आईजी से की शिकायत

On the first day of Navratri, a mother complained about her daughter-in-law and son, saying they were harassing her by calling her a witch and trying to grab her land. She complained to the Inspector General of Police (IG).

नवरात्रि के पहले दिन बहू-बेटे की शिकायत लेकर पहुंची मां, बोली टोनही बोलकर कर रहे प्रताड़ित, जमीन हड़पने की कोशिश, आईजी से की शिकायत

बिलासपुर/चकरभाठा : बिलासपुर जिले के चकरभाठा थाना क्षेत्र से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां 60 साल की महिला ने आरोप लगाया है कि उसका बेटा और बहू उसे टोनही बताकर न सिर्फ गाली-गलौज और मारपीट कर रहे हैं. बल्कि उसकी जमीन और मकान पर कब्जा करने का दबाव भी बना रहे हैं. पीड़िता ने शिकायत करने पर थाने से भगाए जाने की भी बात कही है.
ग्राम परसदा की रहने वाली लक्ष्मीन चंद्राकर ने बताया कि पति की मौत के बाद से वह अपने सौतेले बेटे मनहरण चंद्राकर और बहू चित्ररेखा से अलग रह रही है. 20 अगस्त को दोनों ने उसे टोनही कहकर विवाद किया और विरोध करने पर मारपीट की. महिला का कहना है कि बेटा-बहू उसकी निजी जमीन (खसरा नंबर 844/3, क्षेत्रफल करीब 1500 वर्गफुट) और दो कमरे वाले मकान पर कब्जा करना चाहते हैं.
महिला ने शिकायत दर्ज कराने चकरभाठा थाने का रुख किया. लेकिन वहां पुलिस ने उसकी फरियाद सुनने के बजाय उसे थाने से भगा दिया. लक्ष्मीन का कहना है कि उसने गवाहों के नाम तक बताए, फिर भी कार्रवाई नहीं हुई.
लगातार प्रताड़ना और धमकियों से परेशान महिला ने आखिरकार आईजी संजीव शुक्ला से पूरे मामले की शिकायत की. आईजी ऑफिस के अधिकारियों ने उसे जांच कर कार्रवाई का भरोसा दिलाया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t