शारदीय नवरात्र महापर्व कलश स्थापना के साथ आरंभ, प्रथम दिन देवी मंदिरों में उमड़ी भक्तों की भीड़, मां दुर्गा के जयकारों से गूंजा छत्तीसगढ़

Sharadiya Navratri festival begins with the installation of Kalash; devotees throng Devi temples on the first day, Chhattisgarh resounds with chants of Maa Durga.

शारदीय नवरात्र महापर्व कलश स्थापना के साथ आरंभ, प्रथम दिन देवी मंदिरों में उमड़ी भक्तों की भीड़, मां दुर्गा के जयकारों से गूंजा छत्तीसगढ़

शारदीय नवरात्र महापर्व कलश स्थापना के साथ आरंभ, प्रथम दिन देवी मंदिरों में उमड़ी भक्तों की भीड़ 

गरियाबंद : शक्ति की आराधना का महापर्व शारदीय नवरात्रि आज विधि-विधान के साथ प्रारंभ हो गया. 22 सितंबर से 1 अक्टूबर तक चलने वाले इस पावन पर्व की शुरुआत सोमवार को शुभ मुहूर्त सुबह 11:36 बजे शिव दुर्गा मंदिर में कलश स्थापना और दीप प्रज्वलन के साथ हुई.
समिति सदस्यों ने बताया कि इस बार मंदिर परिसर में 301 ज्योति कलश की स्थापना की गई है. पहले दिन से ही बड़ी तादाद में श्रद्धालु माँ दुर्गा के दर्शन एवं पूजन हेतु मंदिर पहुंचे. भक्तों का उत्साह देखते ही बन रहा है. नवरात्रि के मौके पर रोजाना सुबह-शाम भजन-कीर्तन, आरती और श्रीमद्भागवत ज्ञान यज्ञ का आयोजन भी होगा, जिसका वाचन पंडित राम कुमार शर्मा द्वारा किया जा रहा है.
कार्यक्रम में संरक्षक बृजलाल चंद्रकार, अध्यक्ष शत्रुघ्न साहू, उपाध्यक्ष सत्यप्रकाश मानिकपुरी, केशो राम साहू, शिव कुमार वर्मा, विजय कुमार साहू, मोहन लाल देवांगन, रमेश मेश्राम, सोहन देवांगन, आशीष तिवारी और वर्षा तिवारी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे.
नवरात्रि पर्व के मुख्य आयोजन
• ललिता पंचमी, अलंकार धारण – 26 सितंबर (शुक्रवार)
• महाअष्टमी (हवन कार्यक्रम) – 30 सितंबर (मंगलवार) दोपहर 3 बजे से
• महानवमी (भंडारा, भोग, प्रसाद वितरण) – 1 अक्टूबर (बुधवार) दोपहर 2 बजे से
• देवी विसर्जन, शस्त्र पूजा, दशहरा, नीलकंठ दर्शन – 2 अक्टूबर (गुरुवार)
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t

शारदीय नवरात्र का प्रथम दिन देवी मंदिरों में उमड़ी भक्तों की भीड़

रायपुर : मां शक्ति की आराधना के पर्व शारदीय नवरात्र की शुरुआत हो गई है. पहले दिन प्रदेश के देवी मंदिर माँ के जयकारों से गूंजा. इस मौके पर सुबह से ही मंदिरों में भक्तों की कतारे देखने को मिली. राजधानी के पुरानी बस्ती स्थित मां महामाया मंदिर, बंजारी मंदिर और काली मंदिर में भक्त पूजा करने के लिए पहुंचे. नवरात्रि के पावन पर्व पर प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित की हैं. उन्होंने कहा कि शक्ति उपासना का यह पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और नई ऊर्जा का संचार करे.
मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि नवरात्रि का पर्व मातृ शक्ति की आराधना और श्रद्धा का प्रतीक है.  मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पर्व हमें सत्य, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है. उन्होंने प्रदेशवासियों से आग्रह किया कि इस पावन पर्व को आपसी भाईचारे और सौहार्द की भावना के साथ मनाएं. उन्होंने कामना की है कि देवी मां की कृपा से प्रदेश के हर नागरिक का जीवन सुखमय बने और छत्तीसगढ़ प्रगति के पथ पर निरंतर अग्रसर होता रहे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t

देवभोग में अग्रवाल युवा मंच के नेतृत्व में निकली अग्रसेन महाराज की भव्य शोभायात्रा, जयकारों और आतिशबाजी से गूंजा नगर

गरियाबंद/देवभोग : अग्रसेन जयंती के मौके पर सोमवार को अग्रवाल समाज द्वारा भव्य शोभायात्रा निकाली गई. अग्रवाल युवा मंच के तत्वावधान में हुए इस आयोजन में समाज के सभी वर्गों के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया.
सुबह स्थानीय शिशु मंदिर में समाज के लोग बड़ी तादाद में इकठ्ठा हुए. जहां विविध धार्मिक व सांस्कृतिक आयोजन संपन्न हुए. शाम ढलते ही अग्रसेन महाराज की आकर्षक झांकी के साथ शोभायात्रा नगर भ्रमण के लिए निकली. पूरे मार्ग पर भगवान अग्रसेन के जयकारों से माहौल गूंज उठा. जगह-जगह जमकर आतिशबाजी की गई और श्रद्धालुओं ने शोभायात्रा का स्वागत किया. समाज के युवाओं ने पूरे आयोजन के दौरान प्रसाद वितरण भी किया.
आयोजन में जिला पंचायत अध्यक्ष गौरी शंकर कश्यप और नगर पंचायत अध्यक्ष राजेश तिवारी विशेष रूप से उपस्थित रहे.
आयोजन को सफल बनाने में अग्रवाल युवा मंच के पदाधिकारी व सदस्य – दिनेश अग्रवाल, रितेश अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, शिव कुमार अग्रवाल, राकेश अग्रवाल, सुधीर अग्रवाल, रवि सिंघल, सुभाष मित्तल, संजय अग्रवाल, दयानंद अग्रवाल, आशीष अग्रवाल, हरीश तायल और रूपेश मित्तल समेत बड़ी तादाद में युवा सक्रिय रहे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t

मैनपुर क्षेत्र के देवी मंदिरों और पंडालों में कलश स्थापना के साथ मां दुर्गा की पूजा शुरु

गरियाबंद/मैनपुर : तहसील मुख्यालय मैनपुर नगर सहित पूरे क्षेत्र में शारदीय नवरात्र का शुभारंभ कलश स्थापना के साथ हुआ. वन विभाग स्थित मां दुर्गा मंदिर सहित क्षेत्र के सभी प्रमुख देवी मंदिरों में भक्तों ने मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की. पंडित योगेश शर्मा ने बताया दुर्गा मंदिर मैनपुर में 144 ज्योति मनोकामना कलश प्रज्वलित किया गया है.
मैनपुर नगर के दुर्गा मंच में पूरे नगर व क्षेत्रवासियों द्वारा सार्वजनिक दुर्गा उत्सव समिति के तत्वाधान में माता दुर्गा की प्रतिमा स्थापित कर पंडित नंदकिशोर चौबे द्वारा विधि विधान से पूजा अर्चना किया जा रहा है. शीतला मंदिर मैनपुर में पूजा अर्चना कर माता की ध्वज धूमधाम के साथ परंपरा अनुसार मैनपुर लाई गई. इस दौरान देवी देवताओं की शोभायात्रा में आशीर्वाद लेने बड़ी संख्या में क्षेत्र के लोग उमड़ पड़े जगह-जगह माता की पूजा अर्चना किया गया.
क्षेत्र में कई ग्रामों में दुर्गा पूजा पंडाल सजाए गए हैं. सुबह से ही मंदिरों और पंडालों में आरती और भजनों की मधुर ध्वनि गूंज रही है. नवरात्र के पहले दिन से ही पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में डूब रहा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t

देव दशहरा में शामिल होने बिन्द्रानवागढ़ MLA जनक ध्रुव दहीगांव पहुंचे

गरियाबंद/दहीगांव : ओड़िशा सीमा से लगे तेलनदी उस पार ग्राम दहीगांव में आयोजित देव दशहरा कार्यक्रम में शामिल होने बिन्द्रानवागढ़ MLA जनक ध्रुव पहुंचे तो ग्रामीणों ने उनका गाजेबाजे के साथ ऐतिहासिक स्वागत किया. इस दौरान MLA जनक ध्रुव ने सोमवार को देवी देवताओं की पूजा अर्चना कर पूरे क्षेत्र में सुख शांति समृद्धि की कामना की.
जय मां महानपुरेन देवी दशहरा समिति द्वारा आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ और ओड़िशा से हजारों की संख्या में लोग पहुंचे. गांव में मेला का आयोजन किया गया और रात में नाटक व विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है.
आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बिन्द्रानवागढ़ MLA जनक ध्रुव ने कहा कि देव दशहरा पर्व हमारे संस्कृति के महत्वपूर्ण अंग है. इसके माध्यम से जहां एक ओर हम देवी देवताओ की पूजा अर्चना करते हैं. वही क्षेत्र में सुख शांति समृद्धि और खुशहाली बनी रहती है.
इस मौके पर झाखर शंभुधर, गवाटिया दिनेश्वर, टुपचंद मांझी, भुवन सिंह मांझी, सरपंच तुलेश्वरी मांझी, जनपद सदस्य लोभानी निधि, ब्लाॅक कांग्रेस अध्यक्ष मैनपुर रामकृष्ण ध्रुव, महामंत्री गेंदु यादव, देवभोग ब्लाॅक अध्यक्ष भुपेन्द्र मांझी, अरूण सोनवानी, अनामो बघेल, सोधर कश्यप, खमेन्द्र निधि, हुकमत, सुरेन्द्र, दिकसन, डोमेन्द्र मरकाम, खिरसिंधु नागेश, सुरज मांझी, डाकेश्वर बीसी, लोभानी बीसी, लक्ष्मीबाई सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठजन उपस्थित थे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t

शीतला शक्ति पीठ सिहावा में आस्था के दीप जगमगा रहे

नगरी : शारदीय क्वार नवरात्रि का शुभारंभ सोमवार से शुरु हो गया. नवरात्रि के प्रथम दिवस शीतला शक्ति पीठ सिहावा में आस्था के दीप प्रज्वलित करने वालों की भीड़ लगी रही है. प्रमुख घट स्थापना के बाद ज्योति धारियो ने क्रमवार अपनी आस्था के दीप मां शीतला का दर्शन व विधि विधान से पूजा अर्चना ,संकल्प लेकर शुभ मुहूर्त दोपहर 3 बजे से मनोकामना ज्योति प्रज्वलित की.
इस साल शारदीय नवरात्रि में 2330 ज्योति जगमगा रहे हैं. जिसमें घी के 235 और तेल के 2095 ज्योति शामिल है.  घट स्थापना के लिये आचार्य चंद्रहास दुबे ने ज्योति धारियो को संकल्प दिलायी.
उन्होंने कहा कि नवरात्रि में आदि शक्ति की उपासना से मनुष्य का जीवन कल्याणकारी हो जाता है. शीतला शक्ति पीठ के अध्यक्ष कैलाश पवार ने बताया कि शीतला माता हर कष्ट को हरती है. सिर से पुष्प गिराकर आशीर्वाद देती है. माता का उदभव स्वंभू होने से पुरे क्षेत्र में माता के दरबार का विशेष महत्व है. श्रद्धालुओं के अगाध आस्था माता के प्रति होने से इस मंदिर में दिन रोजाना बड़ी तादाद में श्रद्धालु दर्शन के लिये आते है और अपनी मनोरथ के लिये याचनाये करते है. शारदीय क्वार नवरात्रि को हर्षोल्लास पूर्वक मनाने के लिये व्यापक तैयारी की गई है. रंग बिरंगी रोशनी से पूरा मन्दिर परिसर जगमगा रहा है. तृतीय दिवस से अष्टमी तक रोजाना भोजन प्रसादी का वितरण किया जाएगा. सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किये जायेंगे.
27 सितम्बर को जस गीत झांकी जय शंभू बालिका रामधुनी कांकेर, 28 सितम्बर को जस गीत झांकी ग्राम घूटकेल 29 सितम्बर को जस गीत झांकी ग्राम भोथली धमतरी का आयोजन होगा. समिति के प्रमुख संचालक कलम सिंह पवार, महासचिव नेम सिंह बिशेन, सह सचिव नरेंद्र नाग, नारद निषाद, बुधेस्वर साहू, कोशाध्यक्ष गेंद लाल यादव, तुकाराम साहू, पुजारी ज्ञान सागर पटेल, तुका सिंह बेस, बलदेव निषाद, राजकुमार निषाद, छबि ठाकुर, संजय सारथीं, रामलाल नेताम, प्रवीण गुप्ता, गगन नाहटा, भरत निर्मलकर, सचिन भंसाली, किशन गजेन्द्र, महेंद्र कौशल, कुँवर साहू, मंशा राम गौर, जग्गू साहू, नरेश पटेल, महेश साहू, लाल जी साहू, संतोष पवार, दीनदयाल गंधर्व, सुभाष यादव, महेंद्र साहू, ललित निर्मलकर, अभय नेताम, नवल साहू, दिनेश पटेल, बैजनाथ पटेल, बाल सिंह शोरी, तुलसी कुंजाम, सुंदरियां साहू, चरणबति नेताम, मेहत्तर गौर, बुध्दू सोम, राम प्रसाद नेताम, कमलेश निषाद, हेमलाल ध्रुव, चंद्रभान निषाद, दीपक तंवर, रोहित साहू, बिष्णु साहू, चैन सिंह मरकाम, जसपाल कुंजाम,शेलेन्द्र कौशल,शान्ति लाल साहू, राजू गोस्वामी, कौशल पटेल, शंकर पटेल, चंदन देवांगन, शशिकला शांडिल्य, देवन्तीन श्रीमाली,जगतिन यादव, रीना बिसेन,परमीला साहू, नंदबाई पटेल, खेमिन यादव, गायत्री पटेल, गोमती निषाद, नोहर साहू, अभय नेताम, अभिलाषा शांडिल्य, बिन्दा मरकाम, सोनल बाई, तुलसी कुंजाम, सुरेश विश्वकर्मा, पूरन बिसेन आदि जुटे.
नवरात्रि के पहले दिन माँ दुर्गा के पहले स्वरूप शैलपुत्री की पूजा की जाती है. इस दिवस भक्त जन  मां शैलपुत्री की पूजा करके अपने जीवन मे स्थिरता और दृढ़ता व शक्ति की कामना करते है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t

शीतला शक्ति पीठ सिहावा में आस्था के दीप जगमगाए

नगरी : इस साल नवरात्रि में कुल 2330 मनोकामना ज्योति प्रज्वलित किए गए हैं. जिनमें घी के 235 तथा तेल के 2095 दीप शामिल हैं. शुभ मुहूर्त दोपहर 3 बजे से श्रद्धालुओं ने क्रमवार अपने-अपने दीप प्रज्वलित किए और मां शीतला से सुख-समृद्धि, स्वास्थ्य और मंगलकामना का आशीर्वाद मांगा.
आचार्य चंद्रहास दुबे ने घट स्थापना कर श्रद्धालुओं को विधि-विधान से संकल्प दिलाया. उन्होंने कहा कि "नवरात्रि में आदिशक्ति की साधना से मनुष्य के जीवन में कल्याण, शक्ति और स्थिरता का संचार होता है."
शक्ति पीठ का महत्व
शक्ति पीठ समिति के अध्यक्ष कैलाश पवार ने बताया कि मां शीतला स्वंयभू रूप में प्रकट हुई हैं. इसलिए यहां का धार्मिक महत्व विशेष है.
"माता हर भक्त के कष्टों का निवारण करती हैं और सिर पर पुष्प गिराकर आशीर्वाद देती हैं। इसी वजह से यहां प्रतिदिन दूर-दराज से बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं."
मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया है. रंग-बिरंगी रोशनी, फूलों की सजावट और भक्तिमय वातावरण से पूरा क्षेत्र दिव्य आभा से आलोकित हो उठा है.
प्रसादी और सांस्कृतिक आयोजन
नवरात्रि पर्व को हर्षोल्लास से मनाने के लिए समिति द्वारा व्यापक तैयारियां की गई हैं. तृतीय दिवस से लेकर अष्टमी तक प्रतिदिन भोजन प्रसादी का वितरण होगा. साथ ही, नवरात्रि के दौरान विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे. जिनमें क्षेत्रीय कलाकारों के साथ-साथ आसपास गांवों की मंडलियां भी शामिल होंगी.
सांस्कृतिक कार्यक्रम की झलक :
27 सितम्बर – जसगीत झांकी जय शंभू बालिका रामधुनी कांकेर
28 सितम्बर – जसगीत झांकी ग्राम घूटकेल
29 सितम्बर – जसगीत झांकी ग्राम भोथली, धमतरी
समिति और आयोजन में जुटे कार्यकर्ता
इस विशाल आयोजन को सफल बनाने में समिति के प्रमुख संचालक कलम सिंह पवार, महासचिव नेम सिंह बिशेन, सह सचिव नरेंद्र नाग, नारद निषाद, बुधेस्वर साहू, कोषाध्यक्ष गेंदलाल यादव, तुकाराम साहू, पुजारी ज्ञानसागर पटेल सहित सैकड़ों कार्यकर्ता, महिला मंडलियां और स्थानीय ग्रामीण सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं।
प्रथम दिवस मां शैलपुत्री की पूजा
नवरात्रि के पहले दिन मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप मां शैलपुत्री की विशेष पूजा-अर्चना संपन्न हुई। श्रद्धालुओं ने विधिपूर्वक पूजा कर अपने जीवन में स्थिरता, दृढ़ता और शक्ति की कामना की.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t