आम के बगीचे में गिरी आसमानी बिजली की चपेट में दो किशोर, एक की मौके पर ही मौत, दूसरा गंभीर रुप से झुलस लड़ रहा जिंदगी और मौत की जंग

On the pretext of playing, a servant raped a 5-year-old innocent, the girl was found crying, absconding accused Rajkumar arrested

आम के बगीचे में गिरी आसमानी बिजली की चपेट में दो किशोर, एक की मौके पर ही मौत, दूसरा गंभीर रुप से झुलस लड़ रहा जिंदगी और मौत की जंग

बिलासपुर/रतनपुर : आंधी तूफान के साथ हुई बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से उसकी चपेट में आकर दो किशोर झुलस गए. इनमें से एक किशोर की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि दूसरा गंभीर रुप से झुलस गया/ घायल को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. जहां वह जिंदगी और मौत से जूझ रहा है. यह मामला रतनपुर थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक रतनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम भरवीडीह में रहने वाले कालीचरण यादव किसान का बेटा योगेश यादव उम्र 16 साल शनिवार की दोपहर तेज हवा चलने पर आंधी-तूफान में पेड़ से गिरे आमों को बीनने आम के बगीचे में गया था. उसके साथ गांव के दुसरे बच्चे भी थे. योगेश के साथ उसका 14 साल का बच्चा कुलदीप साहू भी था. योगेश और कुलदीप दोस्त थे.
दोपहर को करीब 3 बजे बारिश शुरु हो गई. गरज के साथ शुरु हुई बारिश से बचने अलग-अलग पेड़ो के नीचे खड़े हो गए. तभी आम के पेड़ के नीचे खड़े योगेश और कुलदीप पर आकाशीय बिजली गिर गई. गाज की चपेट में आने से 16 साल का बालक योगेश यादव पिता कालीचरण यादव निवासी ग्राम भरवीडीह की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि 14 साल का कुलदीप साहू गंभीर रुप से झुलस गया.
दुसरे बच्चों ने इसकी खबर परिवार वालों को दी. दोनों बच्चों को परिवार वालों ने रतनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. यहां योगेश यादव को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. कुलदीप साहू का इलाज जारी है. घटना की खबर मिलने पर रतनपुर पुलिस मौके पर पहुंची. पंचनामा के बाद उन्होंने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. आज रविवार को पीएम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द किया गया.
गर्मी की छुट्टियों में बुआ के गांव घूमने आया था घायल बालक
गाज की चपेट में आकर झुलसा 14 साल का बालक बेलपान क्षेत्र के ग्राम हरदी का निवासी है. गर्मी की छुट्टियों में वह अपने बुआ के गांव भरहीडीह आया था. योगेश से उसकी दोस्ती थी. दिनभर दोनों साथ घूमते और साथ रहते थे. उस दिन भी दोनों साथ घूम रहे थे और आंधी में पेड़ से गिरे आम उठाने गए थे. बारिश होने पर बारिश से बचने के लिए एक ही पेड़ के नीचे खड़े हो गए और हादसे का शिकार हो गए.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB