तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने मारी जोरदार टक्कर, मोटरसाइकिल सवार की युवक की मौत, 3 घायल, परिवार में पसरा मातम, जांच में जुटी पुलिस
A high speed pickup vehicle hit a motorcyclist, a young man died, 3 injured, the family is in mourning, police is investigating
जांजगीर चांम्पा : जांजगीर चांम्पा जिले के सेमरा गांव के पेट्रोल पंप के पास एक तेज रफ्तार में गाड़ी चलाते हुए पीछे से ठोकर मार दी. जिससे मोटरसाइकिल में बैठे फवदन लहरे उम्र 45 साल की मौके पर ही मौत हो गई.
बताया जा रहा है कि किशोरा गांव के रहने वाले फवदन लहरे उनके दो बेटे और एक अन्य अपने मोटरसाइकिल से नवागढ़ छड़ सीमेंट लेने आ रहे था. तभी तेज हवा और पानी के वजह से नहीं ले पाए वह अपने ग्राम किशोरा वापस आ रहे थे. वे सेमरा गांव के पेट्रोल टंकी के पास पहुंचे ही थे. तभी पीछे से आ रही पिकअप गाड़ी CG11 AB 0919 लापरवाही पूर्वक गाड़ी चलाते हुए पीछे से जोरदार टक्कर मार दी. जिससे बाइक सवार दूर छीटक गए. जिसमें मृतक फवदन लहरे की मौके पर ही मौत हो गई.
घटना कल शाम 8 बजे की है. बाकी तीनों घायलों को जिला हॉस्पिटल जांजगीर में भर्ती कराया गया है. नवागढ़ पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई कर लाश को नवागढ़ के शव ग्रह मे पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



