जूक क्लब मारपीट मामले में फरार 3 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, सड़क पर निकाला जुलूस, 2 की पहले हो चुकी गिरफ्तारी

Police arrested three absconding suspects in the Juke Club assault case, organized a street protest, and two had already been arrested.

जूक क्लब मारपीट मामले में फरार 3 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, सड़क पर निकाला जुलूस, 2 की पहले हो चुकी गिरफ्तारी

रायपुर : राजधानी के तेलीबांधा थाना क्षेत्र स्थित व्हीआईपी रोड के जूक बार शीतल इंटरनेशनल होटल में युवक से मारपीट के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. यह वही मामला है जिसमें महादेव सट्टा ऐप के संचालक सौरभ चंद्राकर के भांजे प्रखर चंद्राकर और उसके साथियों ने 21 सितंबर की रात अज्जू पांडे नामक युवक की पिटाई की थी.
इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ था. जिसमें आरोपियों को युवक की बेरहमी से पिटाई करने और उसके बाद डांस करते हुए देखा गया था.
तेलीबांधा पुलिस और एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की संयुक्त टीम ने इस मामले में फरार चल रहे तीन आरोपियों पुलकित चंद्राकर पिता मेघनाथ चंद्राकर उम्र 25 साल निवासी डी पॉकेट, मरोदा सेक्टर, भिलाई, प्रखर चंद्राकर पिता कमल नारायण चंद्राकर उम्र 25 साल निवासी रूआबांधा सेक्टर, भिलाई और मुकुल सोना पिता प्रकाश सोना उम्र 26 साल निवासी इस्पात नगर रिसाली भाठा, भिलाई को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने इनके कब्जे से घटना में इस्तेमाल एक चारपहिया एक्सयूवी वाहन भी जब्त किया है.
इससे पहले पुलिस ने इस मामले में प्रेम कुमार वर्मा और शुभम साव को गिरफ्तार किया था. इनके पास से एक थार वाहन जब्त किया गया था, जिसका इस्तेमाल वारदात के दौरान किया गया था.
जानिए पूरा मामला
राजधानी रायपुर के पंचवटी मोवा के रहने वाले पीड़ित अज्जू पांडे ने तेलीबांधा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 21 सितंबर 2025 की रात करीब 11:10 बजे वह जूक बार शीतल इंटरनेशनल होटल में खाना खाने गया था. उसी दौरान उसके पीछे बैठे आरोपी प्रेमकुमार वर्मा, पुलकित चंद्राकर, प्रखर चंद्राकर और मुकुल सोना उसके पास आए और बात करने के बहाने साइड में बुलाया.
थोड़ी ही देर में उन्होंने बिना किसी कारण के अज्जू से गाली-गलौज शुरु कर दी. जब उसने विरोध किया तो आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी देते हुए हाथ, मुक्कों और प्लास्टिक की कुर्सी से हमला कर गंभीर चोटें पहुंचाईं. हमले में अज्जू पांडे के नाक, चेहरे और कमर में चोटें आईं और आरोपी मौके से फरार हो गए.
वारदात को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह ने तत्काल जांच के आदेश दिए थे. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) कीर्तन राठौर, एएसपी (क्राइम) संदीप मित्तल, डीएसपी (क्राइम) संजय सिंह, सीएसपी (सिविल लाइन) रामाकांत साहू, थाना प्रभारी तेलीबांधा निरीक्षक नरेंद्र मिश्रा और एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट प्रभारी निरीक्षक परेश पांडे के नेतृत्व में संयुक्त टीम गठित की गई.
टीम ने आरोपियों के संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी और मिली खबर के आधार पर प्रखर, पुलकित और मुकुल को गिरफ्तार कर लिया.
इस मामले में थाना तेलीबांधा में आरोपियों के खिलाफ धारा 109, 3(5) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के अंतर्गत अपराध दर्ज किया गया. पुलिस ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ जारी है और उनके खिलाफ सबूतों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t