थाने का घेराव करने पहुंचे कांग्रेसियों पर पुलिस ने जमकर भांजी लाठियां, झड़प में टीआई की नाक टूटी, पूर्व सीएम भूपेश बघेल- सत्ता उलटती-पलटती रहती है

Police brutally lathicharged the Congressmen who came to surround the police station TIs nose broken in the clash former CM Bhupesh Baghel - power keeps changing

थाने का घेराव करने पहुंचे कांग्रेसियों पर पुलिस ने जमकर भांजी लाठियां, झड़प में टीआई की नाक टूटी, पूर्व सीएम भूपेश बघेल- सत्ता उलटती-पलटती रहती है

दुर्ग : दुर्ग पुलिस भिलाई 3 थाने का घेराव करने पहुंचे कांग्रेसियों के ऊपर जमकर लाठियां भांजी और लाठी चार्ज किया. इस दौरान जामुल थाना प्रभारी कपिल देव पांडे की नाक टूट गई है. काफी खून बह गया. उन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया.
दरअसल, छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के काफीले को रोकने के मामले पर कांग्रेस द्वारा भिलाई तीन थाने का घेराव करने का ऐलान किया था. जिसको देखते हुए पुलिस ने एहतियात सुरक्षा बलों के साथ पूरी तैयारी कर रखी थी. कांग्रेसियों के द्वारा सिरसा गेट पर एक सभा की गई. उसके बाद रैली के जरिए थाना घेराव करने आ रहे थे. इस बीच कांग्रेसियों और पुलिस में जमकर झूमा झटकी हुई. जिसके बाद पुलिस ने कांग्रेसियों पर जमकर लाठियां चलाई. दुर्ग जिले में कांग्रेस और पुलिस प्रशासन पूरी तरह से आमने-सामने है.
भिलाई में कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट कर दुर्ग एसपी को चेतावनी दी. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वीडियो शेयर कर कहा कि एसपी दुर्ग और उनके आका ठीक तरह से समझ लें. सत्ता उलटती-पलटती रहती है. काम ऐसे कीजिए कि भविष्य में आंख मिला सकें.
भूपेश बघेल ने आगे लिखा कि, भिलाई-3 में शांतिपूर्ण धरने के बाद शांतिपूर्वक मार्च करके ज्ञापन देने जा रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस वालों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा. तो क्या अब भाजपा सरकार को शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन भी बर्दाश्त नहीं है? यह तो जनता का लोकतांत्रिक अधिकार है.
आगे उन्होंने कहा कि, भाजपा सरकार और खासकर उनके आदेश का पालन कर रहे नौकरशाह कान खोलकर सुन लें. सत्ता की गोद में बैठ कर कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज करवाना याद रहेगा. भूलना मत. लाठी का एक-एक वार कांग्रेसियों का हौसला बढ़ाता है. हम गांधीवादी हैं. लोकतंत्र पर हमारी अटूट आस्था है. एक सवाल अभी बचा हुआ है. बजरंग दल के गुंडा तत्वों पर कार्रवाई कब होगी?
इसके साथ ही भूपेश बघेल ने पुलिस के आरोपों को झुठला दिया है. उन्होंने एक्स पर एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि मार्च निकाल रहे मेरे साथी कार्यकर्ता शांतिपूर्ण ढंग से चल रहे थे. वे सिर्फ़ नारे लगा रहे थे. देखिए पुलिस वालों ने कैसे बिना किसी उकसावे के उन पर लाठी बरसानी शुरु कर दी. उन्होंने कहा कि सरकारी नुमाइंदे मीडिया के जरिए अफ़वाह फैला रहे हैं कि प्रदर्शन के दौरान उन पर हमला पहले हुआ था.
आपको बता दें कि पिछले दिनों दुर्ग में धरना प्रदर्शन में शिरकत करने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भिलाई तीन स्थित अपने निवास से दुर्ग की तरफ आ रहे थे. इसी बीच बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने भूपेश बघेल के काफिले को रोककर जमकर नारे बाजी की. जिसके बाद कांग्रेस ने आरोपियों को पकड़ने 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया था. तो वही कल देर रात बजरंग दल के एक कार्यकर्ता को भिलाई तीन थाने लाकर भिलाई चरोदा के सभापति कृष्णा चंद्राकर के द्वारा जमकर मारपीट की गई. जिसके बाद देर रात तक कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ता आमने-सामने थे.
सुबह पुलिस ने कृष्ण चंद्राकर को गिरफ्तार करने घर पहुंची थी लेकिन कृष्णा चंद्राकर को गिरफ्तार नहीं कर पाई. क्योंकि कृष्णा चंद्राकर घर के अंदर अपने आपको बंद कर लिया था. काफी विरोध के बाद पुलिस वापस आ गई. इस बीच कांग्रेसियों ने विरोध में आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के लिए थाना घेराव करने का प्रयास किया.
इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प हो गई. प्रदर्शन कर रहे कुछ कांग्रेसियों पर पुलिस ने आंशिक बल प्रयोग किया. जिसमें कुछ लोगों को पुलिस की लाठी लगी. इस दौरान जामुल थाना प्रभारी कपिल देव पांडे की नाक टूट गई. काफी खून बह गया. उन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया.
इधर पुलिस कप्तान जितेंद्र शुक्ला भी उससे पहले भिलाई 3 थाना खुद मोर्चा संभालने पहुंच गए. वहीं भिलाई चरोदा महापौर निर्मल कोसले ने बताया कि 24 तारीख को बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के काफिले के सामने आकर प्रदर्शन किया था. उसके विरोध में आज हम लोगों ने थाना घेराव फैसला लिया था. हमारी मांग है कि अन्य धाराओं पर मामला दर्ज होना चाहिए.
वहीं दुर्ग एसपी जितेंद्र शुक्ला का कहना है कि कांग्रेस के कार्यकर्ता बिना परमिशन के धारण कर रहे हैं. उन्हें पहले से ही समझाइए दी गई थी कि आप धरना ना करें. जो मांग उन्होंने किया था कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के काफिले के सामने आने वाले सभी लोगों को गिरफ्तार किया जाए. हमारे द्वारा हम सभी लोगों को गिरफ्तार कर लिए थे. उन्हें सूचित भी कर दिया था. उसके बाद घेराव कैंसिल करने को कहा. लेकिन कांग्रेसियों ने घेराव कैंसिल नहीं किया. उनको कहा गया था कि धरना स्थल पर ही आप ज्ञापन सौंपा दीजिए. लेकिन कांग्रेसियों ने थाने तक पहुंचाने की कोशिश किया. उसे पर पुलिस के द्वारा हल्का बल प्रयोग किया गया.

ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb

बढ़ते अपराध को लेकर रामनगर कबीर चौक में आज एकदिवसीय धरना प्रदर्शन

रायपुर : रायपुर पश्चिम के पूर्व विधायक व लोकसभा प्रत्याशी विकास उपाध्याय ने कहा कि रायपुर राजधानी सहित पश्चिम विधानसभा में लगातार हत्या, लूट, डकैती, चोरी, चैन स्नैचिंग सहित जघन्य अपराध चरम सीमा पर है. लेकिन वर्तमान सरकार एवं वर्तमान विधायक आँखों में पट्टी बाँधकर बैठे हुए हैं और वहीं पूर्व की कांग्रेस सरकार द्वारा रामनगर में पुलिस चौकी खोलने के लिए निविदा तक की प्रक्रिया हो चुकी थी. उसको वर्तमान नेता हठधर्मिता के कारण शुरु नहीं होने दे रहे हैं. उसी के चलते कल उसी क्षेत्र में जहाँ पर पुलिस चौकी खुलना था हत्या जैसी घटना घट गई. आज इसी के विरोध में एक दिवसीय धरना रामनगर कबीर चौक में की जाएगी. उपाध्याय ने कहा कि पश्चिम विधानसभा में आपराधिक प्रकरणों में लगातार वृद्धि हो रही है और अपराधियों के हौसले बुलंद हैं.
पिछले दिनों आपने देखा होगा कि रामनगर में अपहरण कर विडियो बनाया जाता है अपराधियों द्वारा और कहा जाता है कि कोई हमारा क्या कर लेगा. इसके साथ ही कई स्थानों जैसे कबीर नगर क्षेत्र में जुए के दौरान विवाद, अगले दिन चाकूबाजी, कोतवाली-डीडी नगर इलाके में चाकूबाजी, वहीं नवा रायपुर में फिर लूटपाट, चाकू अड़ाकर स्कूटर ले भागे अपराधी, डीडी नगर में तो किसी व्यक्ति ने खुद को डॉन बताकर महिला के साथ सड़क पर मारपीट की, डीडी नगर थाना क्षेत्र के रायपुरा स्थित शिव विहार कॉलोनी में चैन स्नैचिंग, गायत्रीपारा के सूने मकान में चोरी की वारदात, टाटीबंध स्थित शांतिनाथ कॉलोनी के कैम्पस में एक कारोबारी के घर घुसकर रेकी करते हुए एक संदिग्ध अधेड़ का लाइव वारदात सहित लूट, चोरी, हत्या व बलात्कार के वारदात बढ़ रहे हैं और अंडरवर्ल्ड गैंग की भी छत्तीसगढ़ में एन्ट्री हो गई है. छत्तीसगढ़ जैसे शांत प्रदेश को भाजपा की सरकार आग में झोंकने का काम कर रही है. आने वाले दिनों में अगर अपराध में अंकुश नहीं लगा पाती है वो दिन दूर नहीं की जनता सड़कों पर उग्र प्रदर्शन के लिए मजबूर होगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb