भाजपा आंदोलनरत किसानों को आतंकवादी नक्सली, राष्ट्रद्रोही तो बोल चुकी हैं अब बलात्कारी बता रही, कंगना रनौत को बर्खास्त करने की उठी मांग
BJP has already called the agitating farmers as terrorists Naxalites traitors now they are calling them rapists demand raised to dismiss Kangana Ranaut
भाजपा आंदोलनरत किसानों को आतंकवादी नक्सली, राष्ट्रद्रोही तो बोल चुकी हैं अब बलात्कारी बता रही
रायपुर : भाजपा सांसद कंगना रनौत के द्वारा किसानों के खिलाफ की गई अभद्र टिप्पणी की कड़ी निंदा करते हुए प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा के सांसद और नेता अपने बड़े केंद्रीय नेताओं के सह में लगातार किसान आंदोलन के खिलाफ अभद्र अमर्यादित टिप्पणी कर किसानों को अपमानित कर रहे हैं. भाजपा नेताओं ने आंदोलनरत किसानों को पहले आतंकवादी नक्सली, राष्ट्रद्रोही, टुकड़े-टुकड़े गैंग बोलकर अपमानित किया था और अब भाजपा सांसद कंगना रनौत ने किसान आंदोलन में रेप और हत्या होने की बात कह कर किसानों को बलात्कारी और हत्यारा बता रही.
कंगना रनौत का यह बयान आरएसएस बीजेपी के द्वारा लिखी गई पटकथा का हिस्सा है. आरएसएस और भाजपा हमेशा आंदोलन करने वालों की छवि धूमिल करने इस प्रकार से साजिश और षड्यंत्र रचते हैं.
प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा की सरकार बनने के बाद किसान सबसे ज्यादा हताश और परेशान हैं. किसानों से जो वादा किया गया था 10 साल में मोदी सरकार पूरा नहीं कर पाई है. किसान आंदोलन के दौरान कमेटी बनाकर उनकी मांगों को पूरा करने का वादा किया गया था. अब तक वह मांगे पूरी नहीं हुई है. उस दिशा में कोई काम नहीं हुआ है. पूरे देश में भाजपा के खिलाफ किसानों का आक्रोश है और भाजपा किसानों के आंदोलन से जनता का ध्यान भटकाने के लिए किसानों के खिलाफ अभद्र टिप्पणी और बयानबाजी करवा रहे हैं. कंगना रनौत के द्वारा किसानों के खिलाफ की गई अभद्र टिप्पणी के लिए भाजपा पूरे देश से माफ़ी मांगे और कंगना रनौत के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb
कंगना रनौत को बर्खास्त करने की उठी मांग, NSUI ने किया प्रदर्शन, कहा- कंगना किसान विरोधी हैं
भारतीय जनता पार्टी की हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा से बड़बोली सांसद कंगना रनौत द्वारा देश के किसानों पर अपमानजनक टिप्पणी करने के विरोध में एनएसयूआई राष्ट्रीय अध्यक्ष वरुण चौधरी के निर्देश पर जिला अध्यक्ष अक्षय तोमर के नेतृत्व में एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने बरकतउल्ला विश्वविद्यालय भोपाल में कंगना रनौत के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए रनौत के पोस्टर जलाकर विरोध प्रदर्शन कर पार्टी से बर्खास्त करने की मांग की.
एनएसयूआई नेता रवि परमार ने कंगना रनौत की टिप्पणी को देश के अन्नदाताओं के लिए अपमानजनक बताया. उन्होंने कहा कि एक तरफ प्रधानमंत्री किसानों को सशक्त करने की बात करते हैं. दूसरी तरफ उनकी पार्टी की सांसद ऐसे बयान देती हैं. जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है बीजेपी को ऐसी सोच रखने वाली सांसद को फौरन बर्खास्त करना चाहिए.
इसी के साथ एनएसयूआई जिलाध्यक्ष अक्षय तोमर ने कहा कि भाजपा और कंगना रनौत दोनों ही किसान विरोधी हैं और अगर बीजेपी कहती है कि वे कंगना के किसानों पर दिए इस अपमानजनक बयान से सहमत नहीं है तो उन्हें आज ही उसे पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाना चाहिए और संसद सदस्यता भी बर्खास्त करना चाहिए.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb
युक्तियुक्तकरण के आड़ में विद्यालय बंद एवं नयी भर्ती नही करना सरकार की मंशा -उमेश पटेल
नंदेली : खरसिया विधायक उमेश पटेल ने कहा है कि वर्तमान में छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी पत्र में शालाओं एवं शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण के बारे में जारी आदेश के मुताबिक भाजपा सरकार की मंशा साफ नहीं है. सरकार की मंशा युक्तियुक्तकरण की आड़ में शासकीय स्कूलों को बंद करना और नई भर्ती नहीं करना प्रतित होता है. जारी आदेश के अनुसार राज्य के करीब 4000 से ज्यादा स्कूलों को बंद कर अध्यापनरत शिक्षकों को अन्य शालाओं में भेजने के निर्देश दिये गये हैं. लेकिन ऐसा प्रतित होता है कि इस युक्तियुक्तकरण नियम के मुताबिक स्कूलों के सेटअप में भी परिवर्तन किया जा रहा है. जिससे सभी स्कूलों के शिक्षक के रिक्त पद खत्म हो रहें हैं. ऐसी हालत में प्रशिक्षित बी.एड़. व डी.एड़. और शिक्षक पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण अभ्यार्थियों के लिए आगामी 10 से 15 साल तक में नई भर्ती का दरवाजापूरी तरह बंद हो जाएगा. चूंकि विद्यालय बंद होगा. शिक्षक को युक्तियुक्तकरण कर दिया जायेगा और सेटअप को बदल दिया जाएगा तो नई भर्ती कहां से होगी?
युक्तियुक्तकरण के नये सेटअप के अनुसार प्रदेश के स्कूलों में शिक्षाव्यवस्था पर विपरित असर दिखेगा और प्रशिक्षित युवाओं को रोजगार के अवसर नहीं मिल पायेगा. वर्तमान में जारी युक्तियुक्तकरण संदर्भित निर्देश, शिक्षा की गुणवत्ता, छात्रहित पालकों के हित के प्रतिकूल है. प्रदेश में संचालित कई स्कूलों में बालवाडी एवं प्राथमिक शाला सहित कुल 6 कक्षा संचालित होती हैं. जिसको 2 शिक्षकों के भरोसे कैसे संचालित होगा? शिक्षक के पदों की तादाद कम होगी तो नई भर्ती कहां से होगी?
विसंगतीपूर्ण युक्तियुक्तकरण से शिक्षक सेटअप को खत्म करने का प्रयास है. शिक्षक और विद्यार्थी अनुपात में कटौती किया जा रहा है. जिससे सरकारी विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा संभव नहीं है. सरकार द्वारा कार्यरत शिक्षकों को अतिषेश माना जा रहा है. जिससे प्रतित होता है कि सरकार नई भर्ती नहीं करना चाहती. जिससे शिक्षित और प्रशिक्षित बेरोजगार जो शिक्षक बनना चाहते हैं. उनका शिक्षक बनने का सपना सिर्फ सपना रह जाएगा. यह युक्तियुक्तकरण गरीब बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से बंचित रखनें की साजिश प्रतित होता है और बेरोजगारों के साथ कुठाराघात प्रतित होता है.
पूर्व में भाजपा सरकार द्वारा वर्ष 2015-16 में भी युक्तियुक्तकरण की कैंची चलाकर राज्य सरकार ने प्रदेश के करीब 3000 स्कूलों को युक्तियुक्तकरण के तहत बंद कर दिया गया था. इन स्कूलों में पढ़ने वाले करीब 15000 से ज्यादा बच्चे और हजारों शिक्षकों को इधर-उधर शिफ्ट किया गया था. जिसको बाद में उक्त बंद हुए स्कूलों को चालू कराने के लिए बहुत प्रयास किया गया लेकिन फिर शुरु नहीं हुआ. पूर्व में भी भाजपा सरकार द्वारा विसंगतीपूर्ण युक्तियुक्तकरण किया गया था. जिसका खामयाजा प्रदेश के लोग आज भी भुगत रहें हैं.
पूर्व में भी युक्तियुक्तकरण के आड़ में स्कूलों को बंद किया गया था। जिससे विभागीय सेटअप में कमी आई थी। उक्त विसंगतीपूर्ण युक्तियुक्तकरण पर खरसिया विधायक उमेश पटेल ने सरकार की मंशा पर सवाल उठाया है कि सरकार की मंशा युक्तियुक्तकरण के नाम से विद्यालयों को बंद करना एवं नया शिक्षक भर्ती नहीं करना तो नहीं है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb
अडानी को बचाने की हर संभव कोशिश की गई
रायपुर : एआईसीसी प्रवक्ता हामिद हुसैन ने हिंडनबर्ग मामले में भाजपा को घेरते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर राजधर्म नहीं निभाने का आरोप लगाया. छग कांग्रेस प्रदेश कार्यालय राजीव भवन में मीडिया से बातचीत में हुसैन ने कहा कि हम चाहते हैं, हिंडबनर्ग रिपोर्ट आने के बाद पूरे मामले की जांच जेपीसी से कराई जाए. साथ ही सेबी चीफ पर भी कार्रवाई होनी चाहिए.
कांग्रेस का आरोप है कि मोदी देश के लिए नहीं. बल्कि अडाणी के लिए काम कर रहे हैं. हुसैन ने कहा कि ‘मोदीजी नहीं, बल्कि अडाणी और अंबानी मिलकर सरकार चला रहे हैं. हमारी मांग है कि सेबी के चेयरमैन को पहले हटाना चाहिए. उनके खिलाफ जांच होनी चाहिए और एसआईटी गठित कर अडाणी के साथ मोदी जी के रिश्ते को लेकर जेपीसी से इसकी जांच करानी चाहिए. सुप्रीम कोर्ट को इस मामले में स्वत: संज्ञान लेना चाहिए.
हिंडनबर्ग रिपोर्ट पर कांंग्रेस का प्रदर्शन
हिंडनबर्ग मामले को लेकर कांग्रेस लगातार बीजेपी पर हमला कर रही है. इस रिपोर्ट को लेकर कांग्रेस ने देशभर में प्रदर्शन भी किया. कांग्रेस ने कई राज्यों में ईडी दफ्तर का घेराव कर अपना विरोध भी जताया. रायपुर में भी कांग्रेस ने ईडी दफ्तर के बाहर जमकर प्रदर्शन किया था.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb
कांग्रेस ने 3 पार्षदों को दिखाया बाहर का रास्ता, 6 साल के लिए किया निष्कासित
बैकुंठपुर : कांग्रेस पार्टी ने तीन पार्षदों को पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है. इस कार्रवाई को जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता ने अंजाम दिया.
सूत्रों के अनुसार जिन तीन नेताओं को निष्कासित किया गया है उनमें वार्ड नं 10 के पार्षद लाल मोहम्मद, वार्ड नं 4 की पार्षद संतोषी एक्का और वार्ड नं 15 के पार्षद प्रदीप तिवारी शामिल हैं. इन पर आरोप है कि उन्होंने शिवपुर चरचा नगरपालिका के अध्यक्ष के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव में अपनी ही पार्टी के खिलाफ मतदान किया.
यह मामला तब शुरु हुआ जब कोरिया जिले की शिवपुर चरचा नगर पालिका के अध्यक्ष लालमुनी यादव के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया गया. वार्ड क्रमांक 13 के पार्षद एवं नपा उपाध्यक्ष राजेश सिंह और 4 अन्य पार्षदों ने जिला निर्वाचन अधिकारी को संयुक्त हस्ताक्षरयुक्त आवेदन प्रस्तुत कर यह मांग की थी.
फ्लोर टेस्ट में विश्वास प्रस्ताव के पक्ष में 12 वोट पड़े. जबकि अध्यक्ष को सिर्फ 3 वोट ही मिले. जिसके परिणामस्वरुप लालमुनी यादव को अपनी कुर्सी छोड़नी पड़ी. इस घटना के बाद कांग्रेस ने अपने पार्षदों पर कार्रवाई करते हुए उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



