प्रधान पाठक ने महिला बीईओ के साथ की मारपीट, गला दबाने की कोशिश का आरोप, आरोपी राजन बघेल सस्पेंड और गिरफ्तार

Pradhan Pathak assaulted female BEO accused of trying to strangle her police arrested accused Rajan Baghel

प्रधान पाठक ने महिला बीईओ के साथ की मारपीट, गला दबाने की कोशिश का आरोप, आरोपी राजन बघेल सस्पेंड और गिरफ्तार

अभनपुर : रायपुर जिला के अभनपुर से महिला बीईओ के साथ मारपीट का मामला सामने आया है. महिला बीईओ की प्रधान पाठक ने पिटाई की है. आरोपी को सस्पेंड कर दिया गया है और पुलिस रिपोर्ट के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.
मिली जानकारी के मुताबिक बीईओ के दफ्तर में घुसकर मारपीट की गई है. बीईओ धनरेश्वरी साहू की शिकायत पर प्रधान पाठक राजन बघेल के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है. आरोपी प्रधान पाठक राजन बघेल परसदा गांव के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में पदस्थ है. यह मामला अभनपुर थाना क्षेत्र का है.
बताया जा रहा है कि रसदा गांव के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में पदस्थ प्रधान पाठक राजन बघेल सोमवार को अपने सर्विस बुक में मार्किंग के लिए अभनपुर स्थित विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय आए थे. अभनपुर की बीईओ धनेश्वरी साहू के पास पहुंचे. जहां सीआर में मार्किंग को लेकर बीईओ पर दबाव बनाने लगे. बीईओ के इंकार करने पर गाली-गलौज करते हुए फाइलों को उनके टेबल पर पटकने लगे. विवाद ज्यादा बढ़ा. तो प्रधान पाठक ने महिला बीईओ की पिटाई की कर दी. बीईओ कार्यालय में लगे सीसीटीवी में पूरी घटना कैद हो गई.
घटना के बाद बीईओ कार्यालय के कर्मचारियों ने किसी तरह से बीच बचाव किया. इधर महिला बीईओ धनेश्वरी साहू ने अभनपुर थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराइ. दर्ज शिकायत में बीईओ धनेश्वरी साहू ने आरोप लगाया है कि प्रधान पाठक ने उनके साथ मारपीट की और गाली गलौज करते हुए गला दबाने की कोशिश की.
महिला अफसर की शिकायत पर प्रधान पाठक के खिलाफ FIR दर्ज की गयी. मामले में प्रार्थीया की रिपोर्ट पर थाना अभनपुर द्वारा प्रधान पाठक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 115(2), 296 और 351(2) के तहत जुर्म दर्ज कर लिया गया है. जिसके बाद अब प्रधान पाठक राजन बघेल को गिरफ्तार कर लिया गया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6C